लाइव न्यूज़ :

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ‘‘शीत युद्ध’’ के दौर जैसा तनाव उत्पन्न नहीं होना चाहिये : चिनफिंग

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:24 IST

Open in App

वेलिंगटन, 11 नवंबर (एपी) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को आगाह किया कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शीत युद्ध के दौर जैसी तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिये।

चीन के राष्ट्रपति ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच (एपेक) के वार्षिक सम्मेलन से इतर यह बात कही। उनका यह बयान क्षेत्र में अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया का एक नया सुरक्षा गठबंधन बनने के कई हफ्तों के बाद आया है। इस गठबंधन में ऑस्ट्रेलिया परमाणु पनडुब्बियों का निर्माण करेगा। चीन ने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी आलोचना की थी।

चिनफिंग ने न्यूजीलैंड की मेजबानी में डिजिटल माध्यम से आयोजित सम्मेलन में, पहले से रिकॉर्ड किए गए अपने वीडियो में कहा कि इस क्षेत्र में वैचारिक या भू-राजनीतिक आधार पर सीमाएं खींचने का प्रयास विफल हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘एशिया-प्रशांत में शीत युद्ध के दौर जैसी तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिये।’’ चिनफिंग ने कहा कि क्षेत्र को आपूर्ति लाइनों को चालू रखना चाहिए और व्यापार तथा निवेश को उदार बनाना जारी रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन आर्थिक विकास को गति देने के लिए सुधार और खुलेपन को आगे बढ़ाने में दृढ़ रहेगा।’’ उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण कार्य महामारी से लड़ने और जल्द से जल्द इससे उभरने के लिए हर संभव प्रयास करना है।

न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री नानिया महुता ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि एपेक की स्थापना आम सहमति पर हुई थी और 2023 के लिए अभी तक एक निश्चित मेजबान नहीं है।

कुल मिलाकर, एपेक के सदस्य लगभग तीन अरब लोगों और दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा हैं। लेकिन अमेरिका, चीन, ताइवान, रूस और ऑस्ट्रेलिया सहित 21 देशों और क्षेत्रों के असंभावित समूह के माध्यम से गहरा तनाव चलता रहता है।

एशिया के कई देश आर्थिक और भू-राजनीतिक मोर्चों पर चीनी और अमेरिकी प्रभावों को संतुलित करने का प्रयास करते हैं।

चीन दक्षिण चीन सागर और अन्य क्षेत्रों के बड़े भाग पर दावा करता है और कुछ विवादित क्षेत्रों में द्वीपों का निर्माण करते हुए सैन्य उपस्थिति दर्ज कराने के लिए आगे बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल