लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प, पांच की मौत

By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:51 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 27 अक्टूबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी के समर्थकों और पुलिस के बीच बुधवार को हुई ताजा झड़प में एक पुलिसकर्मी समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थक पार्टी प्रमुख साद रिजवी की रिहाई और फ्रांसीसी राजदूत के निष्कासन की मांग कर रहे हैं।

प्रतिबंधित टीएलपी के 10,000 से अधिक समर्थक पिछले तीन दिनों से जीटी रोड पर मुरीदके और गुजरांवाला के बीच डेरा डाले हुए थे। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार के इंकार के बाद बुधवार को उन्होंने इस्लामाबाद की ओर मार्च शुरू किया। सरकार ने घोषणा की थी कि वह

''फ्रांसीसी राजदूत के निष्कासन की टीएलपी की मांग को पूरा नहीं कर सकती।''

फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून प्रकाशित होने के बाद टीएलपी के समर्थकों ने अप्रैल में विरोध प्रदर्शन करते हुए फ्रांसीसी राजदूत को निष्कासित करने और फ्रांस के सामानों के आयात पर पाबंदी लगाने की मांग की थी, जिसके बाद पंजाब सरकार ने 'सार्वजनिक व्यवस्था' (एमपीओ) कायम रखने के तहत पार्टी के संस्थापक दिवंगत खादिम रिजवी के बेटे साद रिजवी को हिरासत में लिया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''जब टीएलपी कार्यकर्ता साधोक पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक रोका। यह इलाका युद्ध का मैदान बन गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। झड़पों में पुलिसकर्मियों सहित दर्जनों टीएलपी कार्यकर्ता घायल हो गए।''

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि झड़पों में कम से कम एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हो गए।

टीएलपी के पदाधिकारी इब्ने-इस्माईल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पुलिस गोलीबारी में पार्टी के कम से कम चार कार्यकर्ताओं की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल