लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में पहुंचा चीन, बसा रहा है एक ऐसा शहर जहां रहेंगे केवल चीनी नागरिक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 21, 2018 10:41 IST

चीन अब पाकिस्तान में खुद को बसाने की तैयारी कर रहा है। खबर के अनुसार पाकिस्तान में चीन एक नया शहर बसाने की तैयारी में जुटा हुआ है।

Open in App

चीन अब पाकिस्तान में खुद को बसाने की तैयारी कर रहा है। खबर के अनुसार पाकिस्तान में चीन एक नया शहर बसाने की  तैयारी में जुटा हुआ है। पाक में चीन के इस शहर में 5 लाख से ज्यादा लोग रह पाएंगे। इसको बसाने में करीब 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर का खर्चा होगा।

 वहीं,  चीनियों का ये शहर पाक के ग्वादर में बसाए जाने की तैयारी हो रही है। चीन और पाकिस्तान के आर्थिक रूप का ये शहर एक हिस्सा कहा जा रहा है। कहा तो ये भी जा रहा है कि 2022 तक इस शहर में चीनी निवास करने लगेंगे। ये चीनी लोग पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह में उनके महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के​ लिए बतौर कामगार काम करेंगे।

खास बात ये है कि इस शहर में केवल चीनी ही रहा करेंगे। इसका ​सीधा अर्थ यही है कि चीन अब पाकिस्तान का उपयोग अपने उपनिवेश के तौर पर करेगा। इकनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार चीन ने 3.6 मिलियन वर्ग फुट बंदरगाह वाले ग्वादर में शहर बसाने के लिए जगह भी खरीद ली है। प्रस्तावित आर्थिक वाले चीन के इस शहर अब हर किसी की नजर रहने वाली है। 

ऐसा पहली बार चीन कोई शहर नहीं बसा रहा है इससे पहले वह अपने कामगारों के लिए ऐसे ही कॉम्पलैक्स या उपनगर अफ्रीका और मध्य एशिया में भी बसा चुका है। चीन पर आरोप लगाया जा चुका है कि वह पूर्वी रूस और म्यांमार के उत्तरी हिस्सों पर भी कब्जा करने और अपने नागरिकों के लिए ऐसे विशेष शहर बनाने की कोशिश कर चुका है। 

ऐसे अब पाकिस्तान में चीन पाइपलाइन, रेलवे समेत कई तरह के नेटवर्क में निवेश कर रहा है। कहा जा रहा है कि चीन के इस निवेश से भौगोलिक उन्नति होगी। चीन ने इस तरह के अपने 39 महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट बनाए हैं जिनमें से करीब 19 प्रोजेक्ट अब तक वह पेश कर चुका है। इसके लिए 2015 से अब तक चीन करीब 18.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का खर्चा कर चुका है। वहीं, देखना ये भी होगा कि पाकिस्तान में चीन का ये शहर भारत के लिए खतरा साबित होता है फिर नहीं। 

टॅग्स :चीनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?