लाइव न्यूज़ :

दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी पनडुब्बी को हुए नुकसान को लेकर चीनी सेना को ठीक से जानकारी नहीं: खबर

By भाषा | Updated: October 30, 2021 15:21 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 30 अक्टूबर इस महीने की शुरुआत में जब अमेरिका की परमाणु संचालित पनडुब्बी विवादित दक्षिण चीन सागर (एससीएस) में थी तो वह कैसे क्षतिग्रस्त हो गयी, इस बारे में चीनी सेना अब तक कुछ समझ नहीं पाई है, वहीं क्षतिग्रस्त पनडुब्बी की उपग्रह से ली गयी तस्वीरों को देखकर लगता है कि इसकी संभवत: आमने-सामने से किसी चीज से टक्कर हुई होगी। शनिवार को एक खबर में यह बात कही गयी।

चीन के सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार उपग्रह की एक ताजा तस्वीर से लगता है कि अमेरिकी पनडुब्बी ‘यूएसएस कनेक्टिकट’ दक्षिण चीन सागर में पानी के अंदर अपने से छोटी किसी चीज से सामने से टकरा गयी थी।

हांगकांग से निकलने वाले ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ अखबार की खबर के अनुसार चार सप्ताह पहले की यह घटना चीन द्वारा नियंत्रित दक्षिण चीन सागर में विवादित पारासेल द्वीपसमूह के पास जलक्षेत्र में घटी हो सकती है जिससे संकेत मिलता है कि चीनी नौसेना को अमेरिकी पनडुब्बी की हलचल का पता था लेकिन उसके क्षतिग्रस्त होने के बारे में जानकारी नहीं थी।

इससे पहले खबरों में कहा गया था कि एससीएस में पानी के अंदर किसी चीज से टकराने के बाद अमेरिकी पनडुब्बी क्षतिग्रस्त हो गयी।

अमेरिकी पेसिफिक फ्लीट के अनुसार इस पर सवार 11 कर्मी भी घटना में चोटिल हो गये। हालांकि किसी को जानलेवा चोट नहीं आई।

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि सीवोल्फ श्रेणी की पनडुब्बी किससे टकराई। अमेरिकी नौसेना ने भी हादसे के कुछ दिन बाद इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आठ अक्टूबर को यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा था, ‘‘चीन इस घटना को लेकर बहुत चिंतित है’’। उन्होंने पेंटागन से इस बारे में स्पष्टीकरण देने को भी कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?