लाइव न्यूज़ :

चीनी विदेश मंत्री ने अमेरिका समेत दूसरे देशों को दी चेतावनी, कहा- हांगकांग मसले पर विदेशी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

By भाषा | Updated: May 25, 2020 04:57 IST

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने नए कानून को हांगकांग के लिए “मौत की घंटी” करार दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देवांग यी ने हांगकांग में किसी भी प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि यह चीन का आंतरिक मामला है।वांग यी ने कहा कि किसी भी प्रकार की बाहरी दखलंदाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बीजिंग: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने हांगकांग में विवादित नए सुरक्षा कानून को लागू करने के पक्ष में दलील देते हुए रविवार को कहा कि पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश पर गैरकानूनी रूप से “अत्यधिक विदेशी दखलंदाजी” के कारण चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। हांगकांग में नया सुरक्षा कानून लागू कर चीन उस पर अपना नियंत्रण पुख्ता करना चाहता है।

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने नए कानून को हांगकांग के लिए “मौत की घंटी” करार दिया था। वांग ने हांगकांग में किसी भी प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि यह चीन का आंतरिक मामला है और किसी भी प्रकार की बाहरी दखलंदाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हांगकांग मसले पर गैरकानूनी रूप से अत्यधिक विदेशी दखलंदाजी के कारण चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

वांग के कहा कि हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एचकेएसएआर) के लिए न्यायिक व्यवस्था और प्रवर्तन के नियमों को स्थापित करना और उनमें सुधार करना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्राथमिकता बन गया है और इसे अविलंब लागू किया जाना चाहिए।

एचकेएसएआर के लिए न्यायिक व्यवस्था और प्रवर्तन नियमों को स्थापित करने और उनमें सुधार के लिए एक विधेयक का मसौदा शुक्रवार को चीन की संसद में प्रस्तुत किया गया था और उम्मीद जताई जा रही है कि 28 मई को यह पारित हो जाएगा। 

टॅग्स :चीनहॉन्ग कॉन्गअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल