लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 को दुनियाभर में फैलाने की चीन को ‘‘बड़ी कीमत’’ चुकानी होगी : ट्रम्प

By भाषा | Updated: October 8, 2020 16:01 IST

ट्रम्प ने ओवल कार्यालय के बाहर ‘रोज़ गार्डन’ में बनाया एक वीडियो ट्विटर पर जारी किया जिसमें उन्होंने कोविड-19 के लिए एक बार फिर चीन को जिम्मेदार ठहराया।

Open in App
ठळक मुद्देट्रम्प ने वीडियो संदेश में कहा, ‘इसमें आपकी कोई गलती नहीं है। यह चीन की गलती है।चीन ने हमारे देश के साथ, दुनिया के साथ जो किया है, उसकी उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी। यह चीन की गलती है, याद रखिए।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस को दुनियाभर में फैलाने की उसे ‘‘बड़ी कीमत चुकानी’’ होगी। कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद सैन्य अस्पताल से व्हाइट हाउस लौटते ही ट्रम्प ने ओवल कार्यालय के बाहर ‘रोज़ गार्डन’ में बनाया एक वीडियो ट्विटर पर जारी किया जिसमें उन्होंने कोविड-19 के लिए एक बार फिर चीन को जिम्मेदार ठहराया।

ट्रम्प ने वीडियो संदेश में कहा, ‘इसमें आपकी कोई गलती नहीं है। यह चीन की गलती है। चीन ने हमारे देश के साथ, दुनिया के साथ जो किया है, उसकी उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी। यह चीन की गलती है, याद रखिए।’ 

चीन के शहर वुहान में पिछले साल कोविड-19 का पहला मामला सामने आया था और अभी तक दुनिया में इससे 10,54,674 लोगों की मौत हो चुकी है और वायरस के 3,60,77,017 मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका कोरोना वायरस सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां इसके 75,49,429 मामले सामने आए हैं और 2,11,793 लोगों की इससे मौत हुई है।

ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया गत बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। ट्रम्प को संक्रमित होने के बाद गत शुक्रवार को ‘वाल्टर रीड नेशनल मेडिकल सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

बीते कुछ महीनों में ट्रंप प्रशासन ने चीन के खिलाफ कई कदम उठाए हैं, उन्हीं में से एक है चीन के सत्तारूढ़ दल चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के अधिकारियों पर वीजा पाबंदियां लगाना। ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो दुनियाभर में अपने समकक्षों को चीन के खिलाफ लामबंद करने के प्रयास कर रहे हैं। 

टॅग्स :अमेरिकाचीनशी जिनपिंगडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट