लाइव न्यूज़ :

उइगर मुस्लिम महिला ने हवालात की भयावह कहानी बताई, शिनजियांग सरकार ने अप्रमाणित दवाएं खाने को मजबूर किया

By भाषा | Updated: August 31, 2020 15:23 IST

महिला ने बताया कि उसे और अन्य महिलाओं को हफ्ते में एक बार मुंह ढककर नग्न होना पड़ता था और फिर उनके ऊपर रोगाणुनाशक रसायन का छिड़काव किया जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देदर्जनों अन्य महिलाओं को भी वहां बंद किया गया था। उसने बताया कि वहां उसे एक दवा पीने के लिए मजबूर किया गया जिससे कमजोरी एवं मितली महसूस होने लगी। सजा के डर से नाम उजागर न करने की शर्त पर शिनजियांग की इस महिला ने अपने जीवन के इन भयावह दिनों को याद करते हुए कहा, “यह बेहद पीड़ाजनक था।” लोगों को घरों में बंद करना, 40 दिन से अधिक का पृथक-वास और इसका पालन न करने वालों को गिरफ्तार किया जाना शामिल है।

बीजिंगः चीन में कोरोना वायरस प्रकोप के चरम पर रहने के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई मध्यम आयु वर्ग की एक उइगर मुस्लिम महिला ने हवालात की भयावह कहानी बताई है।

उसके साथ दर्जनों अन्य महिलाओं को भी वहां बंद किया गया था। उसने बताया कि वहां उसे एक दवा पीने के लिए मजबूर किया गया जिससे कमजोरी एवं मितली महसूस होने लगी। महिला ने बताया कि उसे और अन्य महिलाओं को हफ्ते में एक बार मुंह ढककर नग्न होना पड़ता था और फिर उनके ऊपर रोगाणुनाशक रसायन का छिड़काव किया जाता था।

सजा के डर से नाम उजागर न करने की शर्त पर शिनजियांग की इस महिला ने अपने जीवन के इन भयावह दिनों को याद करते हुए कहा, “यह बेहद पीड़ाजनक था।” उसने कहा, “मेरे हाथ खराब हो गए, मेरी त्वचा उतरने लगी।” उत्तर-पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में सरकार कोरोना वायरस से निपटने के लिए कठोरतम कदम उठा रही है जिसमें लोगों को घरों में बंद करना, 40 दिन से अधिक का पृथक-वास और इसका पालन न करने वालों को गिरफ्तार किया जाना शामिल है।

सरकारी नोटिसों, सोशल मीडिया पोस्ट और शिनजियांग में पृथक-वास में रह रहे तीन लोगों के मुताबिक कुछ लोगों को पारंपरिक चीनी दवा खाने पर मजबूर किया गया। विशेषज्ञ इसे चिकित्सा नैतिकता का उल्लंघन बता रहे हैं। चीनी दवा के वायरस के खिलाफ काम करने को लेकर चिकित्सकीय डेटा का अभाव है और शिनजियांग में इस्तेमाल होने वाली हर्बल दवा ‘किंगफेई पाइडु’ में ऐसी सामग्रियां हैं जिन्हें विषाक्त एवं कैंसरकारी पदार्थों का अधिक स्तर होने की वजह से जर्मनी, स्विट्जरलैंड, अमेरिका और अन्य देशों में प्रतिबंधित किया गया है।

हालिया सख्त लॉकडाउन मध्य जुलाई में शिनजियांग में सामने आए 826 मामलों के चलते आया है। इस लॉकडाउन को अब 45 दिन हो गए हैं जो अपनी गंभीरता की वजह से खास तौर पर चर्चा में है और इसलिए भी कि पिछले एक हफ्ते में स्थानीय संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

सख्त लॉकडाउन पूरे चीन और खासकुर हुबेई प्रांत के वुहान में लगाया गया था जहां वायरस का सबसे पहले पता चला था। वुहान में 50,000 से ज्यादा और हुबेई में कुल 68,000 से ज्यादा यानी शिनजियांग से कहीं ज्यादा मामले सामने आए थे, पर वहां लोगों को पारंपरिक दवा लेने पर मजबूर नहीं किया गया था। उन्हें कसरत या साग-सब्जी लेने के लिए अपने परिसर से बाहर आने की अनुमति भी दी गई थी।

टॅग्स :चीनशी जिनपिंगअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पपाकिस्तानसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा