लाइव न्यूज़ :

तनाव के बीच चीन, अमेरिका ने सैन्य संबंधों पर वार्ता की

By भाषा | Updated: September 30, 2021 17:12 IST

Open in App

बीजिंग, 30 सितंबर (एपी) चीन और अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने बीते दो दिन वार्ता की है, जो दोनों देशों के बीच तनाव बने रहने के बावजूद संबंधों में प्रगति होने का एक छोटा संकेत है।

मंगलवार और बुधवार को हुई वीडियो कांफ्रेंस का नेतृत्व चीन की ओर से अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग के लिए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के कार्यालय में उपनिदेशक, मेजर जनरल हुआंग शुएपिंग ने और अमेरिका की ओर से चीन के लिए अमेरिकी उप सहायक रक्षा मंत्री माइकल चेज ने किया।

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वु कियान ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों पक्षों ने दोनों देशों और दोनों सेनाओं के बीच तथा साझा चिंता के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

वाशिंगटन में जारी एक बयान में रक्षा विभाग के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मार्टिन मेनर्स ने कहा कि यह बैठक चीन के साथ खुली संचार लाइन कायम रख अमेरिका और बीजिंग के बीच प्रतिस्पर्धा के निराकरण के लिए बाइडन-हैरिस प्रशासन के जारी प्रयासों का एक अहम हिस्सा है।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने संचार माध्यमों को खुला रखने पर जोर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?