लाइव न्यूज़ :

शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीन बेहद आक्रामक और परेशान करने वाला हो गया है: निक्की हेली

By भाषा | Updated: July 29, 2020 10:01 IST

निक्की हेली ने एक इंटरव्यू में कहा है कि चीन पहले शांत और रणनीतिक था हालांकि अब उसके व्यवहार में बदलाव आ गया है। हेली ने कहा कि जबसे राष्ट्रपति शी ने खुद को एक तरह से 'राजा' घोषित किया, वे बहुत ही आक्रामक हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देशी जिनपिंग के नेतृत्व में चीन का व्यवहार आक्रामक और परेशान करने वाला: निक्की हेलीचीन की आक्रामकता लंबे समय तक नहीं चल सकेगी, दूसरे देशों को चीन का रवैया पसंद नहीं आ रहा: हेली

वाशिंगटन: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीन का व्यवहार और आक्रामक तथा परेशान करने वाला हो गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह रवैया ज्यादा समय तक नहीं चल सकता।

भारतीय-अमेरिकी हेली ने ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि संयुक्त राष्ट्र में उनके कार्यकाल के दौरान चीन शांत और रणनीतिक था। वह यह सुनिश्चित करते थे कि कुछ निश्चित क्षेत्रों में उन्हें जगह मिले और अपने कामों को वे गुपचुप तरीके से अंजाम देने की कोशिश करते थे।

हेली ने आरोप लगाया, ‘फिर जैसे ही राष्ट्रपति शी ने खुद को एक तरह से राजा घोषित किया, वे बहुत ही आक्रामक हो गए, परेशान करने लगे। उन्होंने देशों पर दबाव सा बनाते हुए सीधे-सीधे अपने पक्ष में मतदान करने को कहना शुरू कर दिया। संयुक्त राष्ट्र में पद और नेतृत्व की भूमिकाओं की मांग करते हुए उन्होंने अपना रूख आक्रामक कर लिया और सभी को नीचा दिखाने लगे।’ 

हेली ने कहा कि ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल के साथ चीन ने वास्तव में इन अवसंरचनाओं को खरीदने या बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर छोटे देशों के साथ साझेदारी करने की कोशिश शुरू कर दी।

उन्होंने कहा, ‘देशों को उनका रवैया पसंद नहीं आ रहा। अब हम देखते हैं कि उसका रवैया कितना आक्रामक हो गया है। लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चलेगा। जब कोई देश अपने लोगों को स्वतंत्रता नहीं देता, वहां यकीनन एक समय ऐसा आता है जब लोग विद्रोह कर देते हैं।’’ हेली ने 2018 में संयुक्त राष्ट्र में अपने पद से इस्तीफा दिया था। 

टॅग्स :अमेरिकाचीनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट