लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के प्रकोप को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा चीन

By भाषा | Updated: August 6, 2021 11:03 IST

Open in App

बीजिंग, छह अगस्त (एपी) चीन में शुक्रवार को कोविड-19 के स्थानीय तौर पर फैले 80 और मामले सामने आने के बाद चीनी अधिकारी 2019 के मूल प्रकोप के बाद से सबसे बड़े प्रसार को नियंत्रित करने की कोशिशों में जुट गए हैं और लॉकडाउन, बड़े पैमाने पर जांच और यात्रा प्रतिबंध सबकुछ आजमा रहा है।

नये मामलों में, 58 मामले जियांगसु प्रांत के यांगझोउ से सामने आए जहां बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप प्रांतीय राजधानी नानजिंग में हवाईअड्डा कर्मियों के बीच तेजी से फैल रहा है। अन्य मामले दक्षिण में उष्णकटिबंधीय हैनान से लेकर रूस की सीमा से लगे आंतरिक मंगोलिया तक छह प्रांतों में पाए गए।

इसके बाद पिछले महीने के मध्य में सामने आए नानजिंग प्रकोप से जुड़े मामले कम से कम 1,222 हो गए हैं जिससे अधिकारियों को फिर से नये यात्रा प्रतिबंध, सामुदायिक लॉकडाउन लगाने पर और 15 लाख की आबादी वाले शहर की सीमाएं बंद करने पर मजबूर होना पड़ा है।

इस तरह के उपायों को वैश्विक महामारी के प्रति चीन की "शून्य सहिष्णुता" दृष्टिकोण के तहत स्थानीय प्रकोपों ​​के बाद बहुत सफलता के साथ लागू किया गया है। इन्हें समाज एवं अर्थव्यवस्था को बहुत ज्यादा प्रभावित करने वाला माना जा रहा है। इससे ऐसी अटकलें लग रही हैं कि एक नये दृष्टिकोण को अपनाने की जरूरत पड़ सकती है जो वायरस के प्रसार को प्रंबधात्मक स्तर पर रोक सके।

चीन ने कहा है कि उसने 1.6 अरब से ज्यादा टीके लगा दिए हैं हालांकि घरेलू टीकों की प्रभावकारिता को लेकर सवाल भी उठे हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक शुक्रवार को 44 वे मामले भी सामने आए जो विदेशों से संक्रमित होकर आए थे और 1,370 लोगों का कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है जिनमें से 34 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

चीन में अब तक सामने आए 93,498 मामलों में से 4,636 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा