अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में पहले से ज्यादा गर्मजोशी: ट्रंप

By भाषा | Published: October 12, 2019 05:48 AM2019-10-12T05:48:44+5:302019-10-12T05:48:44+5:30

ट्रंप के ट्वीट के बाद शेयर बाजार में तेजी देखी गई क्योंकि निवेशक आंशिक समझौते की उम्मीद कर रहे हैं।

-China trade talks warmer than before: Trump | अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में पहले से ज्यादा गर्मजोशी: ट्रंप

अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में पहले से ज्यादा गर्मजोशी: ट्रंप

Highlightsअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के अधिकारी व्यापार वार्ता में अहम प्रगति हासिल करने की दिशा में काम रहे हैं। इससे व्यापार मोर्चे पर दोनों देशों के बीच शांति बनाए रखने की संभावनाओं को बल मिल रहा है।

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के अधिकारी व्यापार वार्ता में अहम प्रगति हासिल करने की दिशा में काम रहे हैं। इससे व्यापार मोर्चे पर दोनों देशों के बीच शांति बनाए रखने की संभावनाओं को बल मिल रहा है।

दोनों देशों के अधिकारियों के दूसरे दिन की वार्ता शुरू करने के तुरंत बाद ट्रंप ने ट्विटर पर कहा , " चीन के साथ व्यापार वार्ता बैठक में अच्छी चीजें हो रही हैं। व्यापार वार्ता में पहले से ज्यादा गर्मजोशी दिख रही है। " उन्होंने कहा , " मैं आज चीन के प्रधानमंत्री के साथ बैठक करूंगा।

सभी लोग कुछ अहम होता देखना चाहते हैं !" ट्रंप के ट्वीट के बाद शेयर बाजार में तेजी देखी गई क्योंकि निवेशक आंशिक समझौते की उम्मीद कर रहे हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शुआंग ने भी बीजिंग में संवाददाताओं से कहा कि चीन ने " व्यापार वार्ता में सकारात्मक प्रगति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद की है। 

Web Title: -China trade talks warmer than before: Trump

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे