लाइव न्यूज़ :

चीन जासूसी के आरोप में दो कनाडाई नगारिकों पर जल्द मुकदमा चलाएगा : अखबार

By भाषा | Updated: March 12, 2021 16:18 IST

Open in App

बीजिंग, 12 मार्च (एपी) कम्युनिस्ट पार्टी के एक अखबार ने खबर दी है कि चीन जल्द ही दो कनाडाई नागरिकों के खिलाफ जासूसी के आरोप में मुकदमा शुरू करेगा जिन्हें दो साल पहले चीनी कम्युनिकेशन कंपनी हुवेई टेक्नोलॉजी के वरिष्ठ कार्यकारी की गिरफ्तारी के ‘जवाब’ में गिरफ्तार किया गया था।

‘दि ग्लोबल टाइम्स’ के अनुसार माइकल कोवरिंग और माइकल स्पावर के खिलाफ ‘जल्द मुकदमे की सुनवाई’ होगी जिन पर जून 2020 में ‘ चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का आरोप’ तय किया गया था।

कोवरिंग पूर्व राजनयिक हैं जबकि स्पावर उद्यमी है और उन्हें दिसंबर 2018 में गिरफ्तार किया गया था। इनकी गिरफ्तारी धोखाधड़ी के मामले में वेंकूवर हवाई अड्डे पर मिंग वानझोऊ को हिरासत में लेने के कुछ दिन बाद हुई थी।

समाचार पत्र के मुताबिक कोवरिंग पर आरोप है कि वह सामान्य पासपोर्ट और कारोबारी वीजा की मदद से वर्ष 2017 में चीन में अपने खुफिया संपर्क के जरिये संवेदनशील जानकारी चुराने के लिए चीन में दाखिल हुआ जबकि स्पावर पर आरोप है कि वह कोवरिंग के लिए खुफिया जानकारी का अहम स्रोत था।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि उनके पास अतिरिक्त जानकारी नहीं है, लेकिन चीन ने संबंधित लोगों के कानूनी अधिकारों की पूरी रक्षा की जिनमें कनाडाई राजनयिकों को इन दोनों तक पहुंच देना शामिल है।

मिंग जमानत पर वेंकूवर में रह रही हैं और वह हुवेई के संस्थापक की बेटी हैं। चीन लगातार उन्हें बिना शर्त रिहा करने की मांग करता रहा है।

अखबार ने बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर में कोवरिंग एवं स्पावर के मामलों की सुनवाई के समय एवं स्थान की जानकारी नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?