लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों के लिए कोविड-19 टीके की तीन लाख खुराक देगा चीन

By भाषा | Updated: March 16, 2021 08:37 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 16 मार्च (एपी) संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत ने कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों के लिए कोविड-19 रोधी टीके की तीन लाख खुराक देगा।

चीन के मिशन ने सोमवार को बताया कि राजदूत झांग जून ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस को लिखे पत्र में उन्हें इस संबंधी जानकारी दी है।

इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 17 फरवरी को हुई बैठक में चीन के विदेश मंत्री यांग यी ने टीके दान करने की बीजिंग की इच्छा जाहिर की थी।

मिशन ने कहा, ‘‘चीन शांतिरक्षकों की सुरक्षा को बहुत महत्व देता है’’ और यह दान ‘‘ चीन के टीके को वैश्विक सार्वजनिक वस्तु बनाने की दिशा में एक कदम है तथा यह संयुक्त राष्ट्र एवं बहुपक्षवाद के लिए चीन के दृढ़ एवं निरंतर समर्थन को भी दर्शाता है।’’

संयुक्त राष्ट्र ने शांतिरक्षकों के लिए कोविड-19 टीके की दो लाख खुराक देने की घोषणा के लिए पिछले महीने भारत का शुक्रिया अदा किया था।

संयुक्त राष्ट्र के अभी एक दर्जन शांतिरक्षक मिशन चल रहे हैं। इनमें से आधे मिशन अफ्रीका में चल रहे हैं, जहां करीब एक लाख शांतिरक्षक तैनात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना