लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में 58 स्कूल और 30 अस्पतालों का निर्माण करेगा चीन

By भाषा | Updated: October 28, 2019 11:35 IST

‘‘फ्रैंड्स ऑफ सिल्क रोड’’ पर शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में जिंग ने कहा ‘‘चीन सरकार ने पूर्ववर्ती एफएटीए में 58 स्कूलों और खैबर पख्तूनख्वा में 30 अस्पतालों के निर्माण की मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देएफएटीए में सात कबायली जिले और छह सीमाई क्षेत्र आते हैं। 2017 में एफएटीए को खैबर पख्तूनख्वा में मिला दिया गया था।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कबायली क्षेत्र में चीन 58 स्कूल और 30 अस्पतालों का निर्माण करेगा। चीन के राजदूत याओ जिंग के हवाले से एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर में बताया गया है ‘‘खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पिछड़े इलाकों का विकास करना चीन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।’’

‘‘फ्रैंड्स ऑफ सिल्क रोड’’ पर शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में जिंग ने कहा ‘‘चीन सरकार ने पूर्ववर्ती एफएटीए में 58 स्कूलों और खैबर पख्तूनख्वा में 30 अस्पतालों के निर्माण की मंजूरी दी है। हमारे पूर्वज उस हिस्से में रहते थे जो हिस्सा अब पाकिस्तान के उत्तरी इलाकों के तौर पर जाना जाता है। इसलिए इन इलाकों का विकास हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।’’ एफएटीए में सात कबायली जिले और छह सीमाई क्षेत्र आते हैं। 2017 में एफएटीए को खैबर पख्तूनख्वा में मिला दिया गया था।

उन्होंने कहा ‘‘क्षेत्र में शांति और स्थिरता की जरूरत है ताकि चीनी कंपनियां क्वेटा, चमन को ग्वादर से और पेशावर को काबुल तथा कजाखस्तान से रेल संपर्क के माध्यम से जोड़ सकें।’’ याओ ने कहा कि पाकिस्तान और चीन 10 कृषि परियोजनाओं पर साथ काम कर रहे हैं। याओ ने उच्च शिक्षण संस्थानों से देश भर में 10 कृषि परियोजनाएं स्थापित करने के लिए योजना आयोग और पाकिस्तान कृषि अनुसंधान परिषद (पीएआरसी) के माध्यम से प्रस्ताव लाने का अनुरोध भी किया।

उन्होंने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा 60 अरब डॉलर की लागत से चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। याओ ने कहा ‘‘पेशावर क्षेत्र में मध्य एशिया का गेटवे होगा और निकट भविष्य में कराची से पेशावर तक के रेल संपर्क को नयी रेल प्रणालियों के साथ उन्नत किया जाएगा।’’ 

टॅग्स :चीनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?