लाइव न्यूज़ :

चीन ने अपनी आलोचना को लेकर अमेरिकी अधिकारी पर की कार्रवाई, इन अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध

By भाषा | Updated: July 13, 2020 17:45 IST

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि अमेरिका द्वारा की गई कार्रवाइयों से "चीन-अमेरिका संबंधों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इसी के बदले अमेरिकी अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने कहा कि हम राष्ट्रीय संप्रभुता बनाए रखने के लिए दृढ़ है।शिनजियांग में मुस्लिम अल्पसंख्यक समूहों के 10 लाख से ज्यादा सदस्यों को कैद कर रखा गया है।चीन का यह कदम अमेरिका की उस कार्रवाई के जवाब में है, जिसके तहत शिनजियांग क्षेत्र में 10 लाख लोगों को बंधक बनाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है।

बीजिंग: चीन ने सोमवार को कहा कि वह अमेरिकी सीनेटरों मार्को रुबिओ और टेड क्रूज़ के अलावा धार्मिक स्वतंत्रता संबंधी राजदूत सैम ब्राउनबैक तथा क्रिस स्मिथ के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाएगा। चीन ने यह प्रतिबंध अल्पसंख्यक समूहों और लोगों के पंथ के प्रति सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियों की उनकी आलोचना को लेकर लगाया है।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि अमेरिका द्वारा की गई कार्रवाइयों से "चीन-अमेरिका संबंधों को गंभीर नुकसान पहुंचा है" और चीन इसे अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि चीन इसके खिलाफ अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता बनाए रखने के लिए दृढ़ है। हुआ ने कहा कि चीन स्थिति के अनुसार आगे प्रतिक्रिया देगा।

इस बीच इस बारे में कोई संकेत नहीं है कि इन चारों में से किसी की चीन यात्रा की योजना है। ऐसा प्रतीत होता है कि चीन का यह कदम अमेरिका की उस कार्रवाई के जवाब में है जिसके तहत शिनजियांग क्षेत्र के प्रमुख चेन क्वांगु सहित चार चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।

शिनजियांग में मुस्लिम अल्पसंख्यक समूहों के 10 लाख से ज्यादा सदस्यों को कैद कर रखा गया है। हालांकि चीन का कहना है कि वे शिविर लोगों को कट्टरपंथ से मुक्त कराने वाले केंद्र हैं। आलोचकों ने उन शिविरों की तुलना जेलों से की है।  

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट