लाइव न्यूज़ :

चीन ने भारत के स्वतंत्रता दिवस मौके पर कहा- शांति और दोस्ती के साथ आगे बढ़ेंगे

By अनुराग आनंद | Updated: August 15, 2020 14:54 IST

भारत में चीन के राजदूत सन वेईडोंग ने ट्वीट कर कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार और लोगों को बधाई।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के राजदूत सन वेईडोंग ने कहा कि उम्मीद करते हैं प्राचीन सभ्यता वाले दो महान देश शांति और निकट साझेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे।नेपाल के पीएम केपी ओली ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर शुभकामनाएं दी है।अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने अपने संदेश में कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली दोनों दोस्ती निभाने के साथ लोकतांत्रिक परंपराओं में विश्वास रखते हैं।

नई दिल्ली: आज देश भर में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश वासियों को भरोसा दिलाया है कि देश की सीमा सुरक्षित है। इस मौके पर चीन ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई दी है।

भारत में चीन के राजदूत सन वेईडोंग ने ट्वीट कर कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार और लोगों को बधाई। इसके साथ ही उन्होंने कहा, उम्मीद करते हैं दोनों महान देश शांति और निकट साझेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे। 

इसके साथ ही राजदूत सन वेईडोंग ने कहा कि उम्मीद करते हैं प्राचीन सभ्यता वाले दो महान देश शांति और निकट साझेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे। बता दें कि चीन की तरफ से ये बधाई ऐसे समय आई है जब दोनों देश की सीमाओं पर तनाव बना हुआ है। मई से जारी तनाव को कम करने के लिए अब तक कई दौर की बातचीत हो चुकी है।

नेपाल के पीएम केपी ओली ने भी पीएम नरेंद्र मोदी से की बात-

इसके अलावा, आज 15 अगस्त के मौके पर पड़ोसी देश नेपाल के पीएम केपी ओली ने भी पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी है।

इसके साथ ही दोनों देश के प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमण को लेकर एक दूसरे से बात की है। दोनों ने कोरोना संक्रमण की वजह से विभिन्न क्षेत्र पर पड़ने वाले असर के बारे में बात की है। 

अमेरिका ने भारत को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपना साथी बताया-

अमेरिका ने भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। खुशी के इस मौके पर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने अपने संदेश में कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली दोनों दोस्ती निभाने के साथ लोकतांत्रिक परंपराओं में विश्वास रखते हैं।

शुक्रवार को भेजे अपने संदेश में पोंपियो ने कहा कि वो अमेरिका की सरकार और अमेरिकी लोगों की तरफ से भारत के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। उन्होने ये भी कहा कि 73 साल पहले जब भारत को आजादी मिली, तभी से अमेरिका और भारत दोस्ती निभाने के साथ लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन ने भी बधाई दी है-

वहीं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा, पीएम मोदी और भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच गहरी दोस्ती और साझेदारी की स्थापना भरोसा, सम्मान और साझा मूल्यों पर है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसचीनइंडियानेपालअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल