लाइव न्यूज़ :

चीन में कोविड से 60 हजार लोगों की मौत, WHO की फटकार के बाद दी जानकारी, चरम के गुजर जाने का किया दावा

By भाषा | Updated: January 15, 2023 09:42 IST

आधिकारिक मीडिया में आई खबर के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि देश के अस्पतालों में आठ दिसंबर से 12 जनवरी तक कोविड-19 के कारण 59,938 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देWHO ने कहा था कि चीन महामारी की गंभीर स्थिति से संबंधित खबरों को दबा रहा है।चीन ने अब तक अस्पतालों में कोविड-19 से करीब 60,000 लोगों की मौत हो जाने की सूचना दी है।चीन ने दिसंबर की शुरुआत में कोविड-19 के मामलों और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा देना बंद कर दिया था।

बीजिंगः चीन ने पिछले साल दिसंबर की शुरुआत से अब तक अस्पतालों में कोविड-19 से करीब 60,000 लोगों की मौत हो जाने की शनिवार को जानकारी दी। चीन का यह कदम विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा की जा रही इन आलोचनाओं के बाद आया है कि चीन महामारी की गंभीर स्थिति से संबंधित खबरों को दबा रहा है। ऐसी आशंका है कि यह संख्या वास्तविक मृतक संख्या से अब भी कम है, लेकिन चीन सरकार ने दावा किया है कि कोरोना वायरस की ताजा लहर का ‘‘चरम’’ बीत गया है।

आधिकारिक मीडिया में आई खबर के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि देश के अस्पतालों में आठ दिसंबर से 12 जनवरी तक कोविड-19 के कारण 59,938 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के वरिष्ठ अधिकारी जियाओ याहुई ने बताया कि सांस संबंधी दिक्कत के कारण 5,503 और कोविड-19 के साथ अन्य बीमारियों के चलते 54,435 लोगों की मौत हुई है। आयोग ने कहा कि ये मौत अस्पतालों में हुईं। इससे यह संभावना भी है कि घरों में भी लोगों की मौतें हुई होंगी।

चीन सरकार ने महामारी-रोधी कदमों को अचानक हटाने के बाद दिसंबर की शुरुआत में कोविड-19 के मामलों और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा देना बंद कर दिया था। डब्ल्यूएचओ ने चीन से इस बारे में अधिक जानकारी देने को कहा था। हांगकांग के समाचार पत्र ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, मरने वालों की औसत आयु 80.3 वर्ष है, और मृतकों में 90 प्रतिशत लोग 65 या उससे अधिक आयु के थे। चीन ने दैनिक आधार पर कोविड आंकड़े देना बंद कर दिया है। चीन ने लगभग तीन साल के बाद आठ जनवरी को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोल दिया।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यहां कहा कि देश में शायद सबसे तेज गति से वायरस फैला है और हर रोज लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं। बीबीसी ने शुक्रवार को एक खबर में बताया था कि ऐसा अनुमान है कि देश की 64 प्रतिशत आबादी वायरस से संक्रमित है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने डब्ल्यूएचओ की आलोचना के जवाब में बृहस्पतिवार को कहा था कि चीन कोविड से संबंधित आंकड़ों को ‘‘समय पर, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से कानून के अनुसार साझा कर रहा है।’’ 

टॅग्स :चीनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल