लाइव न्यूज़ :

चीन की चाल से अमेरिका को सबसे बड़ा खतरा, याद आया अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का नियम

By भाषा | Updated: July 12, 2019 10:02 IST

अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने कहा कि चीन ने विश्व के सभी क्षेत्रों में अपना विस्तार किया है और वे स्पष्ट प्रतिद्वंद्वी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें पिछले सात दशकों से कायम अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के नियमों को बरकरार रखना होगा।’’

Open in App

अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने कहा है कि चीनअमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए लंबे समय में सबसे गंभीर खतरा पैदा करता है। जनरल मार्क ए मिले ने ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष के तौर पर अपने नाम की पुष्टि संबंधी सुनवाई में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि चीन आगामी 50 से 100 वर्षों में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती है।’’मार्क ए मिले ने सीनेटर डेविड परड्यू के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि वह सीनेटर की इस बात से सहमत है कि चीन अपने राष्ट्रीय सुरक्षा हितों को हासिल करने के लिए व्यापार का इस्तेमाल कर रहा है और ‘वन बेल्ट वन रोड’ पहल इसका हिस्सा है।मार्क ए मिले ने कहा कि चीन ने विश्व के सभी क्षेत्रों में अपना विस्तार किया है और वे स्पष्ट प्रतिद्वंद्वी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें पिछले सात दशकों से कायम अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के नियमों को बरकरार रखना होगा।’’मिले ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि आक्रामक चीन के कारण देश भयभीत और घबराए हुए हैं और वे वहां अमेरिका को चाहते है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि चीन अमेरिका का दुश्मन नहीं है। मिले ने कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि वे हमारे प्रतिद्वंद्वी है। प्रतिद्वंद्वी होने का मतलब दुश्मन होना नहीं होता। सैन्य भाषा में शत्रु का अर्थ एक सक्रिय सैन्य संघर्ष से है। हमारे बीच ऐसा नहीं है।’’

टॅग्स :अमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट