लाइव न्यूज़ :

चीन ने भारत के खिलाफ बॉर्डर पर तैयार किया मिसाइल साइट, सिक्किम और पूर्वी राज्यों से लगे सीमा पर बनाया एयरबेस

By अनुराग आनंद | Updated: November 20, 2020 09:01 IST

सैन्य अधिकारियों ने यह भी कहा है कि गार्सा हवाई अड्डे के पास डेमचोक एलएसी से करीब 82 किमी दूर चीन की तरफ शिंकन में चीनी सेना ने भारी संख्या में सैनिकों और भारी उपकरणों को इकट्ठा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिंकाने में चीनी सेना ने इस तरह से तैयारी की है कि यहां से डेमचोक से लेकर बाराहोती मैदानों तक मुख्य रसद व हथियार के सप्लाई किया जा सकता है।चीनी सेना को नया कंटेनर हाउस बनाते हुए तंजुम ला में देखा गया है। 

नई दिल्ली: एलएसी पर भारत व चीनी सेना के बीच जारी तनाव के बीच तनाव को कम करने के लिए सैन्य अधिकारिक स्तर पर बातचीत की प्रक्रिया शुरू है। लेकिन, इस बीच खबर है कि चीन ने केंद्रीय सिक्किम और पूर्वी राज्यों से सटे सीमा पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल साइटों को मजबूत करने के साथ ही बड़े पैमाने पर सैन्य ढांचे का विस्तार किया है। 

यही नहीं एचटी रिपोर्ट ने इस बात का खुलासा किया है कि एलएसी पर पूर्वी लद्दाख से सटे क्षेत्र में जारी तनाव के बीच चीन ने भारत से लगे पूर्वी राज्यों की तरफ मानव रहित हवाई विमानों की संख्या में वृद्धि करने के साथ ही तिब्बत में एयरबेस का भी विस्तार किया है।

इसके अलावा, इस क्षेत्र में चीन ने बड़े सैन्य बुनियादी ढांचे के को बेहतर बनाने का काम किया है। इस मामले के जानकारों की मानें तो पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और भारत के साथ तनावपूर्ण स्थिति के कारण बीजिंग की शत्रुतापूर्ण चालों पर ने विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया है।

एक तरफ जहां पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना के पीछे हटने को लेकर तैयार होने पर दोनों देशों की सेना के बीच तनाव कम होने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कौरिक पास और अरुणाचल प्रदेश के फिश-1 और फिश-2 के पास चीनी सेना द्वारा तैयार किए गए मिसाइल साइट व सैन्य ठिकाने को देखकर भारतीय सेना के लिए चिंता बढ़ना जरूरी है। 

इस मामले में जानकारी देते हुए सेना के अधिकारी और सुरक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि पिछले करीब एक माह से चीनी सेना को कौरिक पास से सटे गांव के पास रोड बनाते हुए देखा गया है। इसके अलावा, चीनी सेना को नया कंटेनर हाउस बनाते हुए तंजुम ला में देखा गया है। 

सैन्य अधिकारियों ने यह भी कहा है कि गार्सा हवाई अड्डे के पास डेमचोक एलएसी से करीब 82 किमी दूर चीन की तरफ शिंकन में चीनी सेना ने भारी संख्या में सैनिकों और भारी उपकरणों को इकट्ठा किया है। भारतीय सैन्य अधिकारी ने कहा कि शिंकाने में चीनी सेना ने इस तरह से तैयारी की है कि यहां से डेमचोक से लेकर बाराहोती मैदानों तक मुख्य रसद व हथियार के सप्लाई में इस डिपो का इस्तेमाल किसी भी विषम परिस्थिति में किया जा सकता है।

टॅग्स :चीनइंडियालद्दाखसिक्किमभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना