लाइव न्यूज़ :

मसूद अजहर पर अपने पत्ते नहीं खोलना चाहता है ड्रैगन, कहा- UN के साथ मिल कर सुलझाएंगे मुद्दा

By विकास कुमार | Updated: April 30, 2019 18:06 IST

इमरान खान के चीन दौरे से लौटने के एक दिन बाद चीन ने मसूद अजहर को लेकर बयान दिया है. उसने कहा है कि मसूद अजहर का मामला यूएन के साथ मिल कर सुलझाया जायेगा. लेकिन चीन ने इसके लिए कोई तय समयसीमा नहीं बताई है. बढ़ते वैश्विक दबाव के कारण इस बार चीन को झुकना पड़ सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान के चीन दौरे से लौटने के एक दिन बाद चीन ने मसूद अजहर को लेकर बयान दिया है.पुलवामा में आतंकी हमले के बाद फ्रांस, यूएस और यूके ने संयुक्त राष्ट्र की 1267 कमेटी के सामने मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने का प्रस्ताव रखा था.

मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने को लेकर अमेरिका द्वारा यूएन में प्रस्ताव लाया गया था.  फ्रांस, ब्रिटेन और रूस भी इस प्रस्ताव का लगातार समर्थन करते आ रहे हैं. लेकिन चीन के टेक्निकल होल्ड के कारण हर बार यह मामला फंस जाता है.

पुलवामा हमले के बाद फ्रांस ने मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट करने के लिए प्रस्ताव लाया था लेकिन चीन की आपत्ति के कारण यह संभव नहीं हो पाया था. 

इमरान खान के चीन दौरे से लौटने के एक दिन बाद चीन ने मसूद अजहर को लेकर बयान दिया है. उसने कहा है कि मसूद अजहर का मामला यूएन के साथ मिल कर सुलझाया जायेगा. लेकिन चीन ने इसके लिए कोई तय समयसीमा नहीं बताई है. बढ़ते वैश्विक दबाव के कारण इस बार चीन को झुकना पड़ सकता है.

 पहले इस तरह की रिपोर्ट थी कि चीन चाहता है कि वो 15 मई के आसपास मसूद अजहर पर टेक्निकल होल्ड को हटा ले. इस संबंध में अमेरिकी प्रशासन पहले ही साफ कर चुका है कि अब समय का जाया हो चुका है और चीन को पुख्ता कदम उठाने ही होंगे. 

 

पुलवामा में आतंकी हमले के बाद फ्रांस, यूएस और यूके ने संयुक्त राष्ट्र की 1267 कमेटी के सामने मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने का प्रस्ताव रखा था.

1267 कमेटी में यूएन सेक्युरिटी काउंसिल की ही तरह 15 सदस्य हैं. कमेटी ने किसी तरह की आपत्ति दर्ज करने के लिए 10 दिन का समय दिया था. लेकिन 13 मार्च यानी निर्णायक दिन चीन की तरफ से खेल खेला गया और मसूद अजहर को राहत मिल गई.

टॅग्स :मसूद अजहरपाकिस्तानचीनसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट