लाइव न्यूज़ :

चीन 'नासा' के प्रभुत्व को समाप्त करते हुए अंतरिक्ष में बना रहा है अपना स्पेस सेंटर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 5, 2022 23:16 IST

चीन ने स्पेस सेंटर के निर्माण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए रविवार को अपने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजा है, जो वहां 6 महीने तक रहकर स्पेस सेंटर के निर्माण कार्य को संपन्न करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचीन तेजी से स्पेस सेंटर बनाने के काम में लगा हुआ है और अगले 6 महीने में वो उसका निर्माण कर लेगा इसके लिए चीन ने रविवार को अपने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजा हैचीन का स्पेस स्टेशन निर्माण कार्य मौजूदा समय में अपने एडवांस स्टेज पर पहुंच गया है

बीजिंग:चीन अमेरिकी स्पेस सेंटर 'नासा' को चुनौती देते हुए अब अपना निजी स्पेस सेंटर बना रहा है। चीन की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक वो तेजी से स्पेस सेंटर बनाने के काम में लगा हुआ है लेकिन फिलहाल वो पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ है।

स्पेस सेंटर के निर्माण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए चीन ने रविवार को अपने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को इस चुनौतीपूर्ण को संपन्न करने के लिए स्पेस में भेजा है।

चीन ने बताया कि आगले 6 महीने तक तीनों अतंरिक्ष यात्री स्पेस में रहकर स्पेस स्टेशन बनाने के काम को पूरा करेंगे क्योंकि चीन का स्पेस स्टेशन मौजूदा समय में अपने एडवांस स्टेज पर पहुंच गया है।

चीन ने इसके लिए शेनझोउ-14 अंतरिक्ष यान को ले जाने वाला एक लॉन्ग मार्च-2 एफ रॉकेट को स्थानीय समयानुसार रविवार की सुबह में 10:44 बजे गांसु के उत्तर-पश्चिमी प्रांत में जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से प्रक्षेपित किया। छोड़ा गया। शेनझोउ को चीनी भाषा में डिवाइन वेसल कहा जाता है।

चीन ने इस मिशन की कमान चेन डोंग के हाथों में सौंपी है, जिन्हें दो अन्य अंतरिक्ष यात्री लियू यांग और कैयी ज़ुज़े सहयोग करेंगे। बताया जा रहा है कि  तीनों यात्री साथ में लगभग 6 महीने अंतरिक्ष में गुजारेंगे।

चीनी सरकार द्वारा संचालित 'ग्लोबल टाइम्स'  के मुताबिक 43 साल के चेन इससे पहले साल 2016 में शेनझोउ 11 मिशन पर अंतरिक्ष में जा चुके हैं। यह उनका दूसरा मिशन है लेकिन बतौर कमांडरयह उनका पहला मिशन है।

वहीं उनके साथ बतौर सहयोगी जा रहे  43 साल की लियू इससे पहले साल 2012 में शेनझोउ 9 के जरिये अंतरिक्ष में जाने वाली चीन की पहली महिला बनी थीं और यह उनका दूसरा मिशन है। जबकि 46 साल के कैयी चीन की ओर से पहली बार अंतरिक्ष पर कदम रखेंगे। 

शेनझोउ-14 के इस मिशन के साथ चीन अब तक अंतरिक्ष में पकड़ बनाने के लिए कुल 11 मिशन को अंजाम दे चुका है।  चीन को उम्मीद है कि शेनझोउ-14 की मदद से वो इस साल के अंत तक स्पेस सेंटर स्थापित कर लेगा।

इससे पूर्व चीन ने अप्रैल 2021 में तियान्हे के प्रक्षेपण के साथ अपने तीन-मॉड्यूल वाले स्पेस स्टेशन का निर्माण करना शुरू किया था। तियान्हे का आकार एक बस से थोड़ा सा बड़ा है। इसकी लंबाई 16.6 मीटर है। अंग्रेजी के टी आकार का स्पेस स्टेशन पूरा हो जाने के बाद तियान्हे अंतरिक्ष यात्रियों को वहां रहने के लिए छोटे-छोटे क्वार्टर बनाएगा। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :चीननासाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल