लाइव न्यूज़ :

चीन भारत सीमा तनाव: शांतिपूर्ण समाधान के लिये ईयू संवाद के माध्यम से प्रयासों का समर्थक

By भाषा | Updated: July 16, 2020 06:10 IST

यूरोपीय संघ के लिये भारत और चीन में से कौन ज्यादा रणनीतिक है, इस सवाल पर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ऊर्सुला ने कहा कि चीन और भारत दोनों संघ के लिये महत्वपूर्ण हैं लेकिन दोनों काफी अलग हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ जंग जैसे मामलों में अगर आप सफल होना चाहते हैं तो चीन और भारत दोनों ही बेहद महत्वपूर्ण हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देPM नरेंद्र मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) शिखर सम्मेलन के दौरान चीन–भारत सीमा पर हुए घटनाक्रम की जानकारी दीयूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने यह टिप्पणी 15वें ईयू-भारत शिखर सम्मेलन के बाद की।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) शिखर सम्मेलन के दौरान चीन–भारत सीमा पर हुए घटनाक्रम की जानकारी दी, वहीं यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने बुधवार को कहा कि 27 सदस्यीय यह संघ शांतिपूर्ण समाधान के लिये बातचीत के माध्यम को बरकरार रखने के सभी प्रयासों का समर्थन करता है।

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने यह टिप्पणी 15वें ईयू-भारत शिखर सम्मेलन के बाद की। डिजिटल शिखर सम्मेलन में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वहीं यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व माइकल और यूरोपीय आयोग की अध्यक्षा ऊर्सुला वोन डेर लेयेन ने किया। एक संवाददाता सम्मेलन में यह पूछे जाने पर कि क्या चीनी आक्रामकता और चीन-भारत सीमा पर हाल में हुए घटनाक्रम पर चर्चा हुई, माइकल ने हां में जवाब दिया।

माइकल ने कहा, “संभवत: आप जानते हों कि कुछ हफ्तों पहले हमने चीनी प्राधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से शिखर सम्मेलन किया था। ईयू और चीन के बीच संबंध जटिल हैं। हमें विभिन्न मुद्दों और विषयों को संभालने की जरूरत है। और वास्तव में हम शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में हैं।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर हमें चीन के साथ हुई घटना के संदर्भ में ताजा गतिविधियों से अवगत कराया और हम शांतिपूर्ण समाधान के लिये बातचीत के माध्यम को बरकरार रखने के सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं।”

यूरोपीय संघ के लिये भारत और चीन में से कौन ज्यादा रणनीतिक है, इस सवाल पर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ऊर्सुला ने कहा कि चीन और भारत दोनों संघ के लिये महत्वपूर्ण हैं लेकिन दोनों काफी अलग हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ जंग जैसे मामलों में अगर आप सफल होना चाहते हैं तो चीन और भारत दोनों ही बेहद महत्वपूर्ण हैं। 

टॅग्स :चीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा