लाइव न्यूज़ :

भारत ने 'X' पर चीन के ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ को किया ब्लॉक, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2025 13:10 IST

Chinese Global Times’s x account banned in India: बुधवार को घोषित यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Open in App

Chinese Global Times’s x account banned in India: चीन के समाचार संस्थानों ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के ‘एक्स’ खातों में बुधवार को लिखा देखा गया कि एक कानूनी अनुरोध पर भारत में इन पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में जानकारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को ईमेल किया गया लेकिन तत्काल कोई जवाब नहीं मिला है। 

यह घटनाक्रम चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के लिए उसके नामों की घोषणा किए जाने की पृष्ठभूमि में आया है, जिसे पड़ोसी देश तिब्बत का दक्षिणी भाग होने का दावा करता है।

भारत ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने के चीन के कदम को ‘व्यर्थ और बेतुका’ बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि इस तरह के प्रयासों से इस ‘अस्वीकार्य’ वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा कि यह राज्य ‘भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा’।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने के अपने व्यर्थ और बेतुके प्रयासों में लगा हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैद्धांतिक रुख के अनुरूप, हम इस तरह के प्रयासों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं।’’

टॅग्स :चीनभारतट्विटरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."