लाइव न्यूज़ :

चीन ने बांग्लादेश को कोविड-19 रोधी टीके की पांच लाख खुराक दी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 18:59 IST

Open in App

ढाका, 12 मई चीन ने कोविड-19 रोधी टीकों की कमी का सामना कर रहे बांग्लादेश की मदद करने के लिए बुधवार को उसे ‘सिनोफार्म’ की 5,00,000 खुराक दी है।

चीन से टीका लेकर बांग्लादेश के विमान के ढाका पहुंचने के बाद बांग्लादेश में चीन के राजदूत ली जिमिंग ने विदेश मंत्री अब्दुल मोमेन और स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मालेक को टीके सौंपे।

मोमेन ने कहा कि बांग्लादेश व्यावसायिक आधार पर चीन से चार से पांच करोड़ टीके की खुराक खरीदना चाहता है।

उन्होंने बांग्लादेश में चीनी टीके के सह-उत्पादन का प्रबंध करने का प्रस्ताव दिया और कहा कि यह दोनों देशों के लिए ‘‘जीत’’ की स्थिति है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास टीका उत्पादन की क्षमता है और हम उनकी (चीनी) सहायता से इसे कर सकते हैं...अगर वे सहमत होते हैं तो हम साथ मिलकर टीका उत्पादन कर सकते हैं।’’

मालेक ने कहा कि उनके कार्यालय ने व्यावसायिक आधार पर टीका खरीदने के लिए चीन को रूचि पत्र भेजा है।

चीन के राजदूत ली ने कहा कि यह उपहार चीन-बांग्लादेश के महामारी रोधी सहयोग की अभिव्यक्ति है।

बांग्लादेश की आबादी 16 करोड़ है और भारत से ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीकों के निर्यात पर प्रतिबंध के बाद से वहां टीकों की भारी कमी आ गई है।

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 रोधी टीकों का निर्माण ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ द्वारा किया जा रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के ‘सिनोफार्म’ के टीके के विश्वस्तर पर आपात इस्तेमाल को मंजूरी देने के बाद बांग्लादेश ने भी चीन के टीके को मंजूरी दे दी थी।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने कहा कि वे उन लोगों को सिनोफार्म का टीका देना शुरू कर देंगे जिन्होंने पहली खुराक के लिए पंजीकरण कराया है।

बांग्लादेश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम सात फरवरी को ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका कोविड-19 टीके के साथ शुरू हुआ था।

भारत ने बांग्लादेश को उपहार स्वरूप 32 लाख टीके की खुराक मुहैया कराई थी।

बहरहाल, टीके की कमी को देखते हुए टीकाकरण के लिए पंजीकरण पांच मई को स्थगित कर दिया गया।

बांग्लादेश ने टीके की तीन करोड़ खुराक खरीदी और एक समझौते के तहत उसे फरवरी तक दो खेप में 70 लाख टीके प्राप्त हुए, जबकि मार्च में पहुंचने वाली तीसरी खेप अभी तक उसे प्राप्त नहीं हुयी है, जिसके बाद वह वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए बाध्य हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात