लाइव न्यूज़ :

चीन ने हांगकांग के नेता कैरी लाम का पूर्ण समर्थन किया

By भाषा | Updated: September 3, 2019 17:10 IST

हांगकांग में बीजिंग समर्थित सरकार द्वारा प्रत्यर्पण विधेयक पारित कराने के प्रयास के विरोध में यहां प्रदर्शन शुरू हुआ था। लाम ने कहा, ‘‘ मैंने खुद से पिछले तीन महीने से लगातार कहा है कि मैं और मेरी टीम को हांगकांग की मदद के लिए बने रहना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देहांगकांग के पास सीमित हद तक ही स्वायत्तता है, अंतिम रूप से यहां चीन ही निर्णय लेता है। लाम ने इस ऑडियो के लीक होने को ‘बिल्कुल अस्वीकार्य’ बताया है और इस बात से इनकार किया है कि वह या उनकी सरकार ने अशांति का वातावरण बनाया।

चीन ने मंगलवार को हांगकांग के नेता कैरी लाम का पूर्ण समर्थन किया है। चीन का यह बयान उस ऑडियो के बाद आया है जिसमें लाम कह रही हैं कि वह अर्ध स्वायत्त शहर में तीन महीने से चली आ रही अशांति के मद्देनजर पद छोड़ना चाहती हैं।

चीन की केंद्रीय सरकार के हांगकांग और मकाउ मामलों के कार्यालय के प्रवक्ता यांग गुआंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम एसएआर (विशेष प्रशासनिक क्षेत्र) सरकार का नेतृत्व कर रही हांगकांग की मुख्य कार्यकारी कैरी लाम का दृढ़ता से समर्थन करते हैं।” 

हांगकांग की नेता का पद पर बने रहने पर जोर

हांगकांग की संकटग्रस्त नेता कैरी लाम ने मंगलवार को जोर देते हुए कहा कि उनका इरादा पद छोड़ने का नहीं है। दरअसल एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में वह यह कहते हुए सुनी जा सकती हैं कि वह पद छोड़ना चाहती हैं और हांगकांग में अशांति के लिए माफी चाहती हैं।

हांगकांग में पिछले तीन महीने से लोकतंत्र के समर्थन में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। दरअसल हांगकांग में बीजिंग समर्थित सरकार द्वारा प्रत्यर्पण विधेयक पारित कराने के प्रयास के विरोध में यहां प्रदर्शन शुरू हुआ था। लाम ने कहा, ‘‘ मैंने खुद से पिछले तीन महीने से लगातार कहा है कि मैं और मेरी टीम को हांगकांग की मदद के लिए बने रहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि उनका इस बारे में चीन सरकार के साथ बात करना भी अपेक्षित नहीं है। हांगकांग के पास सीमित हद तक ही स्वायत्तता है, अंतिम रूप से यहां चीन ही निर्णय लेता है। रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने एक ऑडियो रिलीज किया था जिसमें नेता कारोबारी दिग्गजों को पिछले सप्ताह यह कहते हुए सुनी जाती हैं कि वह पद छोड़ना चाहती हैं और अशांति की जिम्मेदारी लेना चाहती हैं।

लाम ने इस ऑडियो के लीक होने को ‘बिल्कुल अस्वीकार्य’ बताया है और इस बात से इनकार किया है कि वह या उनकी सरकार ने अशांति का वातावरण बनाया। सप्ताहांत में हांगकांग में हुई रैलियों में हिंसा देखी गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईंट और पेट्रोल बम फेंके।

इसके बाद प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारों सहित लाठियों का इस्तेमाल किया। जून से अब तक 1,100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विधेयक के विरोधी इसे हांगकांग की स्वायत्तता में एक बड़ी सेंध मान रहे हैं। इसी को लेकर वहां लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों में छात्रों की मुख्य भूमिका है। 

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गचीनसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा