लाइव न्यूज़ :

चीन में एक और वायरस आया सामने, बंदरों से फैलने वाले बी वायरस से पहली मौत की हुई पुष्टि 

By अभिषेक पारीक | Updated: July 18, 2021 21:25 IST

बंदर से फैलने वाले बी वायरस (बी वी) के संक्रमण की चपेट में आए चीन के एक पशु चिकित्सक की मौत हो गई है। यह चीन में किसी मानव द्वारा इस वायरस से संक्रमित होने का पहला पुष्ट मामला था।

Open in App
ठळक मुद्देबंदर से फैलने वाले बी वायरस की चपेट में आने से एक पशु चिकित्सक की मौत हो गई। यह चीन में किसी मानव द्वारा वायरस से संक्रमित होने का पहला पुष्ट मामला था। उन्होंने मार्च में मृत बंदरों पर शोध किया था, जिसके बाद लक्षण नजर आने लगे थे। 

कोरोना वायरस के बाद लगातार नए वायरस दस्तक दे रहे हैं। कोराना वायरस की नई लहरों को लेकर पहले से ही लोग चिंतित हैं। ऐसे में अन्य वायरसों के आने की खबर से हर कोई परेशान हो जाता है। हालांकि चीन में बंदरों से फैलने वाले एक वायरस से पहली मौत की पुष्टि हुई है। 

बंदर से फैलने वाले बी वायरस (बी वी) के संक्रमण की चपेट में आए चीन के एक पशु चिकित्सक की मौत हो गई है। यह चीन में किसी मानव द्वारा इस वायरस से संक्रमित होने का पहला पुष्ट मामला था। आधिकारिक मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। 

चीन के सरकारी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' ने इसे लेकर रिपोर्ट प्रकाशित की है। जिसके मुताबिक, 53 साल के पशु चिकित्सक जानवरों पर अनुसंधान करने वाली संस्था के लिए कार्य करते थे। चिकित्सक ने मार्च में दो मृत बंदरों पर शोध किया था, जिसके बाद उनमें मतली और उल्टी के शुरुआती लक्षण नजर आने लगे थे। 

रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमित चिकित्सक का कई अस्पतालों में उपचार किया गया और बाद में 27 मई को उनकी मौत हो गई। हालांकि, उनके करीबी संपर्क में रहे किसी अन्य व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। इसके मुताबिक, चीन में अब तक बी. वायरस के संक्रमण से मौत या देश में इसकी मौजूदगी का कोई नैदानिक साक्ष्य सामने नहीं आया है, जिसके चलते इस मामले को बी. वायरस से मानव के संक्रमित होने का पहला मामला माना गया है। 

टॅग्स :चीनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?