लाइव न्यूज़ :

फंसे भारतीयों के वीजा प्रतिबंध का चीन ने बचाव किया, कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए 'उचित' बताया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 22:48 IST

Open in App

बीजिंग, 27 सितंबर चीन ने सोमवार को यह कह कर अपने वीजा प्रतिबंधों का बचाव किया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये यह ‘‘वैज्ञानिक, पेशेवर और उपयुक्त’’ हैं। यह प्रतिबंध फंसे हुएहजारों भारतीयों को वापस बीजिंग लौटने से रोकने वाला है। चीन ने इसके साथ ही यह भी कहा कि यह भारतीयों को निशाना बनाने के लिये नहीं है बल्कि यह नियम उन चीनी नागरिकों पर भी लागू होता है जो विदेश से वापस आना चाहते हैं ।

बीजिंग में भारतीय राजदूत विक्रम मिश्री द्वारा चीन के लंबे समय तक कड़े यात्रा प्रतिबंधों की आलोचना से संबंधित सवालों के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने निकट भविष्य में प्रतिबंधों में ढील देने से इनकार किया।

मिश्री ने पिछले हफ्ते चीन-भारत संबंधों पर ‘‘ट्रैक-2 डॉयलाग’’ को संबोधित करते हुए कोविड-19 महामारी के कारण फंसे हजारों भारतीय छात्रों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को यहां वापस आने अनुमति देने के लिए चीन की अनिच्छा पर “निराशा” जाहिर की।

उन्होंने चीन के प्रतिबंधों को विशुद्ध रूप से मानवीय मुद्दे पर ‘‘अवैज्ञानिक दृष्टिकोण’’ करार दिया ।

इस संबंध में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर चीनी प्रवक्ता हुआ ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए उपाय किए गए हैं।

हुआ ने कहा, ‘‘चीन की रोकथाम और नियंत्रण का यह उपाय वैज्ञानिक, पेशेवर और उपयुक्त हैं।

मैं इस बात पर जोर देना चाहती हूं कि चीन अपने नागरिकों सहित यहां आने वाले सभी यात्रियों के लिए समान रूप से पृथक-वास उपायों को लागू करता है।

खबरों के अनुसार, बड़ी संख्या में चीनी नागरिक भारत में फंसे हैं, वे लोग कठोर प्रतिबंधों एवं विमानों के निलंबन के कारण अपने देश नहीं लौट सकते हैं ।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वीजा मसले पर , जिस बारे में आप जानना चाहते है, कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये चीन को जिन उपायों को अपनाना है वह भारत के नागरिकों को निशाना बनाने के लिये नहीं है, बल्कि यह चीनी नागरिकों समेत सभी लागू होता है।’’

चीनी मेडिकल एवं अन्य कॉलेजों में पढ़ने वाले 23 हजार भारतीय छात्रों के अलावा, सैकड़ों व्यवसायी, कर्मचारी एवं उनके परिजन पिछले साल से ही भारत में फंसे हैं ।

इन प्रतिबंधों के परिणामस्वरूप कई लोग या तो नौकरी खो रहे हैं अथवा अपना व्यवसाय खो रहे हैं और परिवारों से अलग हो रहे हैं ।

हुआ ने कहा, ‘‘प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण उपायों के साथ, चीन कोविड-19 के संदर्भ में कर्मियों के आदान-प्रदान की उचित व्यवस्था करने के लिए, भारत समेत सभी देशों के साथ काम करने को तैयार है।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें जल्दबाजी नही की जा सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन की रोकथाम और नियंत्रण के उपाय वैज्ञानिक, पेशेवर और उचित हैं। हम बदलती परिस्थितियों और जरूरतों के अनुसार समय पर समायोजन और उचित व्यवस्था करेंगे ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि चीन वैज्ञानिक आधार पर कोविड-19 प्रोटोकॉल अपना रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा