लाइव न्यूज़ :

China company PwC banned: 6 माह बैन और 5.64 करोड़ डॉलर का जुर्माना, चीन ने कंपनी पर कसा शिकंजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2024 16:13 IST

China company PwC banned: मंत्रालय ने पीडब्ल्यूसी की गुआंगझोउ शाखा को निरस्त करने के साथ एक प्रशासनिक चेतावनी भी जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देChina company PwC banned: फर्म पीडब्ल्यूसी के खिलाफ चीन की सरकार ने जांच शुरू कर दी थी।China company PwC banned: रियल एस्टेट कंपनियों के खिलाफ अत्यधिक उधार लेने पर नकेल कस रहा है।China company PwC banned: 14 वर्षों के लिए एवरग्रांडे के खातों का ऑडिट किया था और इसे सेहतमंद बताया था।China company PwC banned:

China company PwC banned: चीन ने धराशायी हो चुकी रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रांडे के ऑडिट में संलिप्त रही लेखा कंपनी पीडब्ल्यूसी पर छह महीने का प्रतिबंध लगाने के साथ उस पर 40 करोड़ युआन (5.64 करोड़ डॉलर) से अधिक का जुर्माना भी लगाया है। यह चीन में काम करने वाली किसी भी अंतरराष्ट्रीय लेखा कंपनी के खिलाफ अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई है। इस निर्देश के मुताबिक, पीडब्ल्यूसी पर छह महीने तक चीन में किसी भी कंपनी के वित्तीय नतीजे पर हस्ताक्षर करने पर रोक लगी रहेगी। यह निर्देश अपने ग्राहकों को पहले से ही गंवा रही ऑडिट कंपनी के लिए तगड़ा झटका है।

चीन के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वह पीडब्ल्यूसी पर 11.6 करोड़ युआन (1.63 करोड़ डॉलर) का जुर्माना और उसके गैरकानूनी लाभ को जब्त करने के साथ छह महीने के लिए व्यापार से भी निलंबित कर रहा है। मंत्रालय ने पीडब्ल्यूसी की गुआंगझोउ शाखा को निरस्त करने के साथ एक प्रशासनिक चेतावनी भी जारी की है।

चीन के बाजार नियामक ने भी एवरग्रांडे के ऑडिट में समुचित कदम न उठा पाने के लिए पीडब्ल्यूसी पर कुल 32.5 करोड़ युआन (4.58 करोड़ डॉलर) का जुर्माना और जब्ती लगाई है। दुनिया की सबसे अधिक कर्जदार रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रांडे के जनवरी में धराशायी हो जाने के बाद इसका ऑडिट करने वाली फर्म पीडब्ल्यूसी के खिलाफ चीन की सरकार ने जांच शुरू कर दी थी।

चीन प्रतिभूति नियामकीय आयोग ने मार्च में कहा था कि एवरग्रांडे ने 2019 और 2020 में अपने राजस्व में लगभग 80 अरब डॉलर बढ़ाकर दिखाया था। मई में अधिकारियों ने कंपनी पर 57.7 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगा दिया था। दुनिया की अग्रणी लेखा कंपनियों में शुमार पीडब्ल्यूसी ने 14 वर्षों के लिए एवरग्रांडे के खातों का ऑडिट किया था और इसे सेहतमंद बताया था। चीन रियल एस्टेट बाजार में लंबे समय से जारी सुस्ती के दौरान रियल एस्टेट कंपनियों के खिलाफ अत्यधिक उधार लेने पर नकेल कस रहा है।

टॅग्स :चीनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल