लाइव न्यूज़ :

युद्ध अपराध को लेकर ‘झूठे’ और ‘असंगत’ ट्वीट के लिए चीन माफी मांगे : ऑस्ट्रेलिया

By भाषा | Updated: November 30, 2020 14:05 IST

Open in App

(नताशा चाकू)

मेलबर्न, 30 नवंबर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सोमवार को चीन सरकार से ‘झूठी’ और ‘असंगत’ तस्वीर को ट्वीट करने के लिए माफी मांगने की मांग की जिसमें ऑस्ट्रेलियाई सैनिक कथित तौर पर अफगानिस्तान में एक बच्चे की हत्या करता दिख रहा है।

बता दें कि इस ट्वीट के बाद चीन और ऑस्ट्रेलिया में राजनीतिक तनाव पैदा हो गया है।

मॉरिसन ने चीन के विदेश मंत्रालय से फर्जी ट्वीट को हटाने की मांग की है जिसमें युद्ध अपराध जांच की पृष्ठभूमि में ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल को निशाना बनाया गया है।

दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर जारी तनाव के बीच चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने सोमवार को एक ग्राफिक तस्वीर ट्वीट की जिसमें मुस्कुराता हुआ सैनिक ने चाकू एक बच्चे के गले पर रखा हुआ है । बच्चा एक मेमने को गोद में लिए हुए है।

झाओ ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों द्वारा अफगानिस्तान के नागरिकों और कैदियों की हत्या से स्तब्ध हैं। हम इस कृत्य की निंदा करते हैं और इसके लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हैं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘आप चिंता नहीं करें हम शांति के लिए आ रहे हैं। तस्वीर पर लिखे संदेश को पढ़े जिसमें ऑस्ट्रेलियाई सेना द्वारा इस महीने दी गई रिपोर्ट का हवाला दिया गया है जिसके मुताबिक वर्ष 2009 से 2013 के बीच अफगानिस्तान के 39 नागरिकों और कैदियों की हत्या में ऑस्ट्रेलिया के कुछ सैनिकों के शामिल होने की ‘विश्वसनीय’ सूचना है।’’

मॉरिसन ने कहा कि झाओ द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर ‘ झूठी’, ‘ वास्तव में अपमानजनक’ और ‘असंगत’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘चीन की सरकार को इस पोस्ट के लिए शर्मिंदा होना चाहिए। इसने दुनिया की नजरों में उसे गिरा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?