लाइव न्यूज़ :

चीन : बीजिंग के पास हेबेई प्रांत में कोविड-19 के 360 नए मामले

By भाषा | Updated: January 10, 2021 15:36 IST

Open in App

बीजिंग, 10 जनवरी (एपी) कोविड-19 की नयी लहर के दौरान बीजिंग से दक्षिण में स्थित हेबेई प्रांत में संक्रमण के 360 से ज्यादा नए मामले आए हैं।

चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन (राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग) ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 69 नए मामले आए हैं जिनमें से 46 हेबेई में हैं।

हेबेई में आ रहे नए मामले राजधानी बीजिंग से निकटता के कारण चिंता का विषय बने हुए हैं। हेबेई और बीजिंग के बीच लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। हेबेई से जो लोग बीजिंग जाना चाहते हैं उन्हें प्रवेश से पहले राजधानी में अपने काम करने का साक्ष्य देना पड़ रहा है।

पिछले आठ दिनों में हेबेई प्रांत में संकम्रण के 183 नए मामले आए हैं, वहां 181 ऐसे लोग भी संक्रमित हुए हैं जिनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। चीन संक्रमितों की संख्या में उन लोगों को शामिल नहीं करता है, जिनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, लेकिन कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।

हेबेई में आए ज्यादातर मामले प्रांतीय राजधानी शिजुआजुआंग से हैं जो कि बीजिंग से करीब 160 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। कुछ मामले शिंगताई शहर में भी आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला