लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के रक्षा बलों के प्रमुख ने जनरल रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: December 10, 2021 19:20 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगपुर, 10 दिसंबर सिंगापुर के रक्षा बल के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मेलविन ओंग ने एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत की मृत्यु पर शुक्रवार को शोक जताया और उन्हें सभी के लिए एक ‘‘अच्छा’’ और ‘‘अति सम्मानित’’ व्यक्ति बताया।

उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को तमिलनाडु के कन्नूर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य रक्षा कर्मियों की मौत हो गई थी।

लेफ्टिनेंट जनरल मेलविन ओंग ने कहा, ‘‘मैं हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल बिपिन रावत और कई अन्य के दुखद निधन से बहुत दुखी हूं।’’

लेफ्टिनेंट जनरल मेलविन ओंग, शुक्रवार को सिंगापुर में भारत के उच्चायोग गए और जनरल रावत, उनकी पत्नी और अन्य को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।

ओंग ने लिखा, ‘‘बिपिन एक अच्छे व्यक्ति और नेतृत्वकर्ता थे और सिंगापुर सहित सभी के लिए अति सम्मानित थे। उनके परिवार और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति संवेदना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल