लाइव न्यूज़ :

लगातार 365वें दिन मिशिगन झील में कूदा शिकागो का व्यक्ति

By भाषा | Updated: June 13, 2021 09:44 IST

Open in App

शिकागो, 13 जून (एपी) कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण जब दुनियाभर के लोग तनाव से जूझ रहे हैं, ऐसे में शिकागो के एक व्यक्ति ने स्वयं को तनावमुक्त करने के लिए अनोखा तरीका खोजा और मिशिगन झील में छलांग लगाना शुरू किया तथा शनिवार को उसने लगातार 365वें दिन झील में छलांग लगाई।

डैन ओकोनोर ने बताया कि उसने तनाव कम करने के लिए शहर के ‘मोंटरोज हार्बर’ में पिछले साल छलांग लगानी शुरू की थी।

तीन बच्चों के पिता ओकोनोर ने कहा, ‘‘मैंने वैश्विक महामारी के दौरान, प्रदर्शन के दौरान, चुनावी वर्ष के दौरान ऐसा करना जारी रखा... झील में कूदकर मुझे लगता है कि मेरे तक कोई आवाज नहीं पहुंच सकती और झील में मैं केवल अपने साथ होता हूं और ध्यान की स्थिति में पहुंच जाता हूं।’’

ओकोनोर ने ठंड में झील में कूदना शुरू किया था। उस समय झील में बर्फ जमी हुई थी, लेकिन उसने जमे हुए पानी के बीच बने एक गड्ढे में कूदना शुरू किया।

उसने बताया कि इसी प्रक्रिया के दौरान एक दिन उसने पाया कि उसके शरीर पर खरोच और कटे होने के 20 निशान हैं।

ओकोनोर ने कहा कि लोगों से मिली प्रतिक्रिया ने उसे इस काम को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

उसने कहा कि शनिवार का दिन खास था, क्योंकि इस दिन मुझे झील में छलांग लगाते 365 दिन पूरे हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल