लाइव न्यूज़ :

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में भारत का साथ देने का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: April 26, 2021 12:43 IST

Open in App

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन, 26 अप्रैल गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते संकट का सामना कर रहे भारत की मदद का आश्वासन दिया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,52,991 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हो गई है जबकि 2,812 लोगों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,95,123 तक पहुंच गई है।

गूगल के भारतीय मूल के सीईओ पिचाई ने ट्वीट किया, ''भारत में बदतर होते कोविड संकट को देखकर दुखी हूं। चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति, उच्च जोखिम वाले वर्गों की मदद कर रहे संगठनों की सहायता और महत्वपूर्ण सूचना के प्रसार में मदद के लिये गूगल गिव इंडिया और यूनीसेफ को 135 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान कर रही है। ''

माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ नडेला ने कहा कि उनकी कंपनी राहत कार्यों और ऑक्सीजन उपकरण खरीदने में सहयोग के लिये अपने संसाधनों और तकनीक का इस्तेमाल करती रहेगी।

नडेला ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस से उत्पन्न मौजूदा स्थिति को देखकर उनका ''दिल टूट'' गया है।

उन्होंने कहा, ''भारत में मौजूदा हालात से मेरा दिल टूट गया है। मैं शुक्रगुजार हूं कि अमेरिका सरकार मदद कर रही है। माइक्रोसॉफ्ट राहत कार्यों में अपनी पहुंच, संसाधनों और तकनीक का इस्तेमाल करती रहेगी और महत्वपूर्ण ऑक्सीजन संकेंद्रण उपकरण खरीदने में मदद करेगी।''

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारत को घातक कोरोना वायरस संकट से निपटने में मदद देने के लिए आवश्यक चिकित्सकीय जीवनरक्षक आपूर्तियों और उपकरण समेत हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

बाइडन ने एक ट्वीट में कहा, ''वैश्विक महामारी की शुरुआत में हमारे अस्पतालों पर दबाव बढ़ने के दौरान जिस तरह भारत ने मदद भेजी थी, उसी तरह हम भी जरूरत की इस घड़ी में भारत की मदद के लिए दृढ़ हैं।”

हैरिस ने ट्वीट किया, “अमेरिका कोविड-19 के चिंताजनक प्रकोप के दौरान अतिरिक्त सहयोग एवं आपूर्तियां भेजने के लिए भारतीय सरकार के साथ करीब से काम कर रहा है। सहायता देने के साथ ही हम भारत के निडर स्वास्थ्यकर्मियों समेत उसके नागरिकों के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला