लाइव न्यूज़ :

जासूसी मामले को लेकर विवादों में घिरे क्रेडिट सुइस बैंक के सीईओ ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: February 8, 2020 15:16 IST

बैंक ने कहा कि निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से थिआम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह इस्तीफा 14 फरवरी से प्रभावी होगा। बैंक 13 फरवरी को चौथी तिमाही तथा पूरे साल के वित्तीय परिणाम की घोषणा करने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देक के ऊपर सबसे पहले अपने पूर्व मुख्य संपत्ति प्रंबधक इकबाल खान की जासूसी का आरोप लगा। खान क्रेडिट सुइस को छोड़ने के बाद प्रतिस्पर्धी बैंक यूबीएस से जुड़ गये थे। 

स्विट्जरलैंड के बैंक क्रेडिट सुइस ने कहा कि उसके मुख्य कार्यपालि अधिकारी (सीईओ) टिजेन थिआम ने इस्तीफा दे दिया है। बैंक द्वारा अपने कर्मचारियों तथा एक पूर्व शीर्ष कार्यकारी की जासूसी किए जाने का खुलासा होने के बाद थिआम का पद पर बने रहना मुश्किल हो गया था। बैंक के ऊपर पर्यावरण संबंधी मसलों पर काम करने वाली संस्था ग्रीनपीस की भी जासूसी का आरोप है। 

थिआम ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं निदेशक मंडल से इस बात पर सहमत हो गया हूं कि मैं सीईओ के पद से इस्तीफा दे दूंगा।’’ बैंक ने कहा कि बैंक के स्विट्जरलैंड परिचालन के मौजूदा प्रमुख थॉमस गॉट्सटीन उनका स्थान लेंगे। क्रेडिट सुइस ने एक बयान में कहा, ‘‘... निदेशक मंडल ने टिजेन थिआम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और थॉमस गॉट्सटीन को क्रेडिट सुइस समूह का नया सीईओ नियुक्त किया गया है।’’ 

बैंक ने कहा कि निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से थिआम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह इस्तीफा 14 फरवरी से प्रभावी होगा। बैंक 13 फरवरी को चौथी तिमाही तथा पूरे साल के वित्तीय परिणाम की घोषणा करने वाला है। उल्लेखनीय है कि स्विट्जरलैंड का यह बैंक हालिया जासूसी प्रकरण को लेकर विवादों में है। बैंक के ऊपर सबसे पहले अपने पूर्व मुख्य संपत्ति प्रंबधक इकबाल खान की जासूसी का आरोप लगा। खान क्रेडिट सुइस को छोड़ने के बाद प्रतिस्पर्धी बैंक यूबीएस से जुड़ गये थे। 

उन्होंने खुलासा किया था कि निजी जासूसी एजेंसियां उनका पीछा कर रही हैं। बाद में बैंक की आंतरिक जांच में दिसंबर में पता चला कि एक अन्य शीर्ष कार्यकारी की भी जासूसी की गयी है। अब पिछले सप्ताह स्विट्जरलैंड की एक पत्रिका ने खुलासा किया कि बैंक ने ग्रीनपीस की जासूसी का आदेश दिया है ताकि उसे पता चल सके कि उसके खिलाफ ग्रीनपीस कब प्रदर्शन करने वाला है।

टॅग्स :बिज़नेसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट