लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में जनगणनाः सिखों की पहली बार होगी अलग गणना, संगठन ने कहा-मील का पत्थर

By भाषा | Updated: January 15, 2020 18:08 IST

‘सिख सोसायटी आफ सान डिएगो’ बलजीत सिंह ने कहा कि सिख समुदाय के प्रयास फलीभूत हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इससे राष्ट्रीय तौर पर न केवल सिख समुदाय बल्कि अमेरिका में अन्य जातीय समुदायों के लिए आगे का मार्ग प्रशस्त हुआ है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअल्पसंख्यक समुदाय की गणना अमेरिका में प्रत्येक 10 वर्ष पर होने वाली गणना में की जाएगी।‘यूनाइटेड सिख्स’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल के समय में ‘यूएस सेंसस’ के साथ कई बैठकें की हैं।

अमेरिका में पहली बार सिखों की गणना 2020 जनगणना में अलग जातीय समूह के तौर पर की जाएगी। यह जानकारी अल्पसंख्यक समुदाय के एक संगठन ने दी और इसे एक मील का पत्थर करार दिया।

सिख सोसायटी आफ सान डिएगो’ बलजीत सिंह ने कहा कि सिख समुदाय के प्रयास फलीभूत हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इससे राष्ट्रीय तौर पर न केवल सिख समुदाय बल्कि अमेरिका में अन्य जातीय समुदायों के लिए आगे का मार्ग प्रशस्त हुआ है।’’

‘यूनाइटेड सिख्स’ ने इसे एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि ऐसा पहली बार होगा जब अल्पसंख्यक समुदाय की गणना अमेरिका में प्रत्येक 10 वर्ष पर होने वाली गणना में की जाएगी और उसे अंकित किया जाएगा। ‘यूनाइटेड सिख्स’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल के समय में ‘यूएस सेंसस’ के साथ कई बैठकें की हैं और आखिरी बैठक सान डिएगो में छह जनवरी को हुई थी।

‘यूएस सेंसस’ के उप निदेशक रोन जार्मिन ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि अमेरिका में सिखों की वास्तविक संख्या सुनिश्चित करने के लिए एक अलग गणना जरूरी है।’’ यूनाइटेड सिख्स के अनुसार अनुमान के अनुसार अमेरिका में रहने वाले सिखों की संख्या 10 लाख है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपसिखपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?