लाइव न्यूज़ :

फ्लोरिडा, लूसियाना और मिसीसिपी में भयावह तूफान से तबाही

By भाषा | Updated: April 11, 2021 10:31 IST

Open in App

पनामा सिटी (अमेरिका), 11 अप्रैल (एपी) अमेरिका के दक्षिणी राज्यों में शनिवार तड़के भीषण तूफान आया जिससे लूसियाना राज्य में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और मिसीसिपी में बिजली के तार तथा पेड़ टूटकर गिर गए। इससे फ्लोरिडा में भी भारी तबाही हुई है।

सैंट लैंड्री पेरिश के प्रमुख जेसी बेलार्ड ने लूसियाना के पाल्मेटो में सुबह आए तूफान से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की।

उन्होंने केएलएफवाई-टीवी को बताया कि तूफान की चपेट में आने से 27 साल के जोस एंटोनियो की मौत हो गई।

बेलार्ड ने यह भी कहा कि सात घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भेजा गया है।

मिसीसिपी में बिजली के तार टूटने और पेड़ गिरने की खबर है लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

फ्लोरिड के पनामा सिटी बीच पर तूफान के प्रकोप से एक घर और एक सुविधा केंद्र ढह गया। अधिकारियों ने फेसबुक पर यह जानकारी दी।

पनामा सिटी न्यूज हेराल्ड की एक तस्वीर में सुविधा केंद्र की दीवारें और छत गिरी हुई दिखाई दीं। हालांकि इसका काउंटर और अन्य सामान सुरक्षित नजर आया। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बे काउंटी में पड़ने वाला यह शहर 2018 में तूफान ‘मिखाइल’ से बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

कुछ समाचार संस्थानों द्वारा साझा की गईं तस्वीरों में अलाबामा के ऑरेंज बीच में कारों के शीशे टूटे हुई दिखाई दिए।

तूफान के साथ लूसियाना और मिसीसिपी के बड़े हिस्से में बारिश भी हुई।

बेलार्ड ने कहा कि लूसियाना में तलाश और बचाव अभियान जारी है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार यह ‘ईएफ3’ श्रेणी का तूफान था जिसके साथ 209 किलोमीटर से लेकर 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलीं।

कुछ जगहों पर बाढ़ आने की भी सूचना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल