लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: भारतीय मूल के दो इंजीनियर के खिलाफ जातिगत भेदभाव का मामला खारिज

By भाषा | Updated: April 11, 2023 18:25 IST

सीआरडी ने सीस्को कंपनी में कार्यरत भारतीय मूल के दो इंजीनियर के खिलाफ जातिगत भेदभाव का मामला खारिज कर दिया है। सिस्को और सीआरडी के बीच दो मई को इस संबंध में मध्यस्थता बैठक होनी है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीआरडी ने सीस्को कंपनी में कार्यरत भारतीय मूल के दो इंजीनियर के खिलाफ जातिगत भेदभाव का मामला खारिज कियासिस्को और सीआरडी के बीच दो मई को इस संबंध में मध्यस्थता बैठक होनी हैसिस्को और सीआरडी के बीच दो मई को इस संबंध में मध्यस्थता बैठक होनी है

वाशिंगटन: कैलिफोर्निया नागरिक अधिकार विभाग (सीआरडी) ने सीस्को कंपनी में कार्यरत भारतीय मूल के दो इंजीनियर के खिलाफ जातिगत भेदभाव का मामला खारिज कर दिया है। सिस्को और सीआरडी के बीच दो मई को इस संबंध में मध्यस्थता बैठक होनी है। 

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) के कार्यकारी निदेशक सुहाग शुक्ला ने कहा, ‘‘भारतीय मूल के दो अमेरिकी नागरिक करीब तीन साल से अंतहीन जांच के भयावह अनुभव का सामना कर रहे थे। सीआरडी ने उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाते हुए उन पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाए और और मीडिया में उन्हें इसके लिए दोषी ठहराया गया, जिसके कारण उन्हें ऑनलाइन अपमान का सामना करना पड़ा।’’ 

शुक्ला ने कहा, “ हमें खुशी है कि (सुंदर) अय्यर और (रमण) कोम्पेला के साथ हमारे दृष्टिकोण को भी सही ठहराया गया है।” एचएएफ ने ‘यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट’ में याचिका दायर कर दावा किया था कि सिस्को और इंजीनियरों के खिलाफ कैलिफोर्निया में रहने वाले हिंदुओं के नागरिक अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित सीआरडी का मामला ‘‘असंवैधानिक और गलत’’ है। 

अदालत में दी गई जानकारी के अनुसार, अय्यर पर जाति के आधार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था, जबकि इस बात के सबूत हैं कि उन्होंने ‘‘जॉन डो’’ नामक दलित को अच्छे शुरुआती पैकेज पर भर्ती किया था। सीआरडी ने यह मुकदमा डो की ओर से ही दायर किया था। म। 

टॅग्स :अमेरिकाभारतUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?