लाइव न्यूज़ :

रूस में कोविड-19 के मामले हर दिन तोड़ हैं रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: November 13, 2021 20:57 IST

Open in App

मॉस्को, 13 नवंबर (एपी) रूस में कोविड-19 के मामले हर दिन एक रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और देश में महामारी के कुल मामलों की संख्या 90 लाख के पार चली गयी है।

सितंबर मध्य से रूस में आ रहे संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या में पिछले सप्ताह कमी नजर आयी लेकिन राष्ट्रीय कोरोना वायरस कार्य बल ने शनिवार को कहा कि संक्रमण से 1,241 लोगों की मौत हुई है जो बुधवार को हुई मौतों से दो अधिक है।

कार्य बल ने बताया कि संक्रमण के 39,256 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिससे देश में महामारी के कुल मामलों की संख्या 90 लाख के पार चली गयी है। रूस ने नवंबर की शुरुआत में वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई उद्योगों को बंद कर दिया था। नयी पाबंदियों से संबंधित एक विधेयक शुक्रवार को संसद में पेश किया गया, जिसके अगले साल से लागू होने की संभावना है।

देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण की कम दरों के बीच संक्रमण और मौत के मामले बढ़े हैं। रूस की 40 प्रतिशत से भी कम आबादी ने टीके की पूरी खुराक ली है।

कोराना वायरस कार्य बल ने देश में कुल 2,54,000 से अधिक लोगों की मौत होने की जानकारी दी है जो अभी तक यूरोप में मृतकों की सर्वाधिक संख्या है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि मृतकों की संख्या इससे कहीं अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला