लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में तेजी से बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले

By भाषा | Updated: December 23, 2021 09:21 IST

Open in App

सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), 23 दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने या मास्क पहनना अनिवार्य करने जैसी पाबंदियां लगाने की बात खारिज कर दी है।

ऑस्ट्रेलिया में बुधवार को सर्वाधिक 5,715 नए मामले न्यू साउथ वेल्स में सामने आए और संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु भी हुई। न्यू साउथ वेल्स में 347 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 45 मरीज आईसीयू में हैं, जबकि एक दिन पहले अस्पताल में 302 मरीज भर्ती थे। विक्टोरिया राज्य में भी संक्रमण के मामले बढ़े हैं। यहां बृहस्पतिवार को संक्रमण के 2,005 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की संक्रमण से मौत हुई।

मॉरिसन ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के राज्यों और क्षेत्रों के नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद, उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि लॉकडाउन लगाने और मास्क पहनने को अनिवार्य बनाने पर विचार नहीं किया जा रहा है। टीके की दूसरी खुराक और ‘बूस्टर’ खुराक के बीच के समय को कम करना है या नहीं, यह निर्णय ऑस्ट्रेलिया के टीकाकरण संबंधी तकनीकी सलाह समूह पर छोड़ दिया गया है।

मॉरिसन ने कहा, ‘‘ मेरी अपील है कि संयम रखें, अपनी ‘बूस्टर’ खुराक लें, क्रिसमस के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करें। ’’

वहीं, न्यू साउथ वेल्स के प्रमुख डोमिनिक पेरोटेट ने बुधवार की बैठक के बाद कहा कि उनकी सरकार ‘रैपिड एंटीजन’ जांच बढ़ाने और उसे सस्ता करने के लिए काम कर रही है। पहले इस तरह की जांच बहुत कम और महंगी होती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल