लाइव न्यूज़ :

बेंजामिन नेतन्याहू को झटका, मुझे इजरायल की एकता सरकार का प्रधानमंत्री होना चाहिए: बेनी गांज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 19:07 IST

मंगलवार को हुए आम चुनाव के नतीजों में बिना गठबंधन बहुमत की सरकार बनाने की संभावना नहीं दिखने के बाद नेतन्याहू ने सभी से मिलकर एकता सरकार बनाने का आह्वान किया था। इसके बाद गैंट्ज ने पत्रकारों से बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्देनतीजों के मुताबिक बेनी गांज की मध्यमार्गी पार्टी ब्लू एंड व्हाइट नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी से दो सीटों के अंतर से आगे चल रही है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी बेनी गांज के साथ गठबंधन सरकार बनाने के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को उनसे बात की।

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मुख्य प्रतिद्वंद्वी बेनी गांज ने बृहस्पतिवार को खुद को प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया।

इससे कुछ घंटे पहले ही नेतन्याहू ने ब्लू एंड व्हाइट पार्टी के नेता गांज से उनके साथ मिलकर एकता सरकार बनाने की अपील की थी ताकि तीसरी बार चुनाव की नौबत नहीं आए। बृहस्पतिवार तक देश में पांच महीने के अंदर दूसरी बार हुए चुनाव की करीब 97 प्रतिशत मतगणना हो गयी और गैंट्ज की ब्लू एंड व्हाइट पार्टी को इस्राइल की 120 सीटों वाली संसद में 33 सीटें प्राप्त हुई हैं।

नेतन्याहू की लिकुद पार्टी को 31 सीटें मिली हैं। 60 साल के गांज ने कहा कि वह एक व्यापक, उदार और एकता सरकार बनाना चाहते हैं और उसकी अगुवाई करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस्राइल पर थोपे गये चुनाव में जनता ने मतदान किया और स्पष्ट संदेश दिया।’’

गांज ने कहा कि इस्राइल की जनता पिछले चुनाव के बाद भी एकता सरकार चाहती थी। उन्होंने दक्षिणपंथी गुटों के नेतन्याहू को अगला प्रधानमंत्री चुनने की सिफारिश का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘एकता सरकार बनाने के लिए कोई राजनीतिक गुटों और झुकाव के साथ नहीं आ सकता।’’

हारेज अखबार ने गैंट्ज के हवाले से कहा, ‘‘आप गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ आएं। मैं उसी हिसाब से काम करूंगा।’’ उन्होंने कहा कि वह किसी फरमान पर अमल नहीं करेंगे। इससे पहले 69 वर्षीय नेतन्याहू ने कहा था कि वह दक्षिणपंथी सरकार बनाना चाहते थे, लेकिन चुनाव परिणाम दिखाते हैं कि यह संभव नहीं है।’’

इसके बाद नेतन्याहू ने 60 वर्षीय गांज से प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द से जल्द मिलने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘बेनी, मैं आपसे मिलता हूं। आज एक व्यापक एकता सरकार बनाने की जिम्मेदारी हम पर है। देश हमसे, हम दोनों से मिलकर काम करने की उम्मीद करता है।

आज मिलते हैं। किसी भी समय मिल सकते हैं। ताकि यह प्रक्रिया शुरू हो सके जिसकी हमसे इस बार अपेक्षा है।’’ सबसे पहले अप्रैल में चुनाव हुआ था जिसमें सरकार बनाने के लिए कोई गठजोड़ नहीं बना पाने के बाद 69 वर्षीय नेतन्याहू ने दूसरे चुनाव की घोषणा की थी। 

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहूडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट