लाइव न्यूज़ :

मेमोगेट कांड: पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी के खिलाफ मामला दर्ज

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 13, 2018 03:13 IST

पाकिस्तान सर्वोच्च न्यायालय 'मेमोगेट' स्कैंडल में पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी के खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुका था।

Open in App

इस्लामाबाद, 13 मार्च। पाकिस्तान की जांच एजेंसी एफआईए ने संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में दावा करते हुए कहा है कि, हक्कानी के खिलाफ घोटाले में संलिप्तता पाए जाने पर भ्रष्टाचार विरोधी मंडल ने मामला दर्ज किया है।

एएनआई की खबर के मुताबिक, 2011 में मेमोगेट कांड के सामने आने के बाद पाकिस्तानी-अमेरिकी व्यापारी मंसूर एजाज ने तत्कालीन अमेरिकी संयुक्त अध्यक्ष के. एडमिरल माइक के लिए हक्कानी से 'सेना विरोधी' ज्ञापन प्राप्त करने का दावा किया था। इसके अलावा, हुसैन पर 7.2 मिलियन डॉलर की गुप्त निधि में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया गया है। 

बता दें कि पाकिस्तान सर्वोच्च न्यायालय 'मेमोगेट' स्कैंडल में पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी के खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुका था। साल 2011 का मेमोगेट विवाद एक ऐसे ज्ञापन के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसे कथित तौर पर हक्कानी ने लिखा था। हक्कानी ने इस ज्ञापन में ओसामा बिन लादेन पर छापे के बाद पाकिस्तान में एक सैन्य तख्तापलट को टालने के मद्देनजर ओबामा प्रशासन से मदद मांगी थी।

हक्कानी को पकड़ने के लिए इंटरपोल से रेड वॉरंट जारी करने के लिए कहा गया था। हक्कानी मेमोगेट मामले में अदालत द्वारा पेश होने के आदेश के बावजूद भी पेश नहीं हुए थे। तीन जनवरी 2013 को हक्कानी ने चार दिनों में वापसी का हलफनामा दिया जिसपर अदालत ने उन्हें विदेश जाने की मंजूरी दे दी और वह पाकिस्तान से चले गए।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?