लाइव न्यूज़ :

अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर के साथ लॉस एंजिल्स में हुआ कार हादसा, बाल-बाल बचे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2022 13:41 IST

अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर के साथ हुए जबरदस्त कार हादसे में करीब चार वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा, वहीं दुर्घटना में शामिल एक महिला को भी चोट आयी है। 

Open in App
ठळक मुद्देकैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर लॉस एंजिल्स में एक कार हादसे का शिकार हो गये हादसे के वक्त अर्नोल्ड खुद कार चलाकर शहर में किसी काम से जा रहे थे अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर 80 के दशक में हॉलीवुड के स्टार एक्शन हीरो में से एक हैं

हॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्शन हीरे और कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर लॉस एंजिल्स में हुए एक कार हादसे में बाल-बाल बच गए। 

जानकारी के मुताबिक अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर के साथ हुए इस जबरदस्त हादसे में करीब चार वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा, वहीं इस दुर्घटना में शामिल एक महिला को भी मामूली रूप से चोट आयी है। 

हादसे के बाद अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार दुर्घटना शुक्रवार दोपहर को उस वक्त हुई, जब अर्नोल्ड खुद कार चलाकर किसी काम से शहर में जा रहे थे। 

इस हादसे पर विस्तार से जानकारी देते हुए लॉस एंजिल्स टाइम्स ने बताया कि अमेरिकी फिल्मों में एक्शन स्टार के तौर पर ख्यातिप्राप्त 74 साल के हीरो अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर जब रिवरिया कंट्री क्लब के पास सनसेट बुलेवार्ड गुजर रहे थे।

तभी उनकी कार एलेनफोर्ड एवेन्यू चौराहे पर अन्य वाहनों के साथ जाकर टकरा गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसके वजह से चौराहे पर दो अन्य कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। 

इस मामले में लॉस एंजिल्स पुलिस ने बताया कि हादसे की जनाकारी मिलते ही पैरामेडिकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना में घायल महिला को शुरूआती इलाज देकर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के सिर में चोट लगी है।

वहीं घटना के विषय में श्वार्ज़नेगर के प्रवक्ता ने कहा कि हादसे में अर्नोल्ड भी मामूली चोटे आयी हैं। लेकिन उनकी ज्यादा बड़ी चिंता उस घायल महिला को लेकर थी, जिसे ज्यादा चोटें आयी हैं।

वहीं घटना में शामिल चालकों के विषय में अभी तक किसी प्रकार के नशीली दवाओं या शराब के सेवन किये होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं लेकिन पुलिस की जांच जारी है। 

अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर 80 के दशक में हॉलीवुड के स्टार एक्शन हीरो में से एक हैं। मूलतः ऑस्ट्रिया के रहने वाले अर्नोल्ड ने "कॉनन द बारबेरियन", "कमांडो", "टर्मिनेटर" और "टोटल रिकॉल" जैसी कई सुपरहीट फिल्में दी हैं। 

टॅग्स :अमेरिकाLos Angeles
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."