लाइव न्यूज़ :

कैपिटल पुलिस ने छह जनवरी की घटना के बाद छह मामलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की

By भाषा | Updated: September 12, 2021 10:00 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 सितंबर (एपी) अमेरिका की कैपिटल पुलिस ने शनिवार को कहा कि कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) पर छह जनवरी को हुए हमले के मद्देनजर अधिकारियों के बर्ताव की आंतरिक समीक्षा के बाद छह मामलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि विभाग के पेशेवर जिम्मेदारी कार्यालय ने आंतरिक जांच के लिए 38 मामले दर्ज किए और 26 अधिकारियों की इसमें संलिप्तता का पता लगाया। पुलिस ने कहा कि 20 मामलों में किसी तरह की गड़बड़ी का पता नहीं चला।

हालांकि पुलिस के अनुसार छह मामलों में उल्लंघन की बात पता चली और अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई। इनमें तीन मामले ‘अशोभनीय आचरण’ के, एक मामला निर्देशों का पालन नहीं करने, एक ‘अनुचित टिप्पणी’ का तथा एक मामला ‘अनुचित तरीके से सूचना प्रसारित करने’ का है।

इन अधिकारियों के नाम और उनके खिलाफ लगे आरोपों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई। वक्तव्य में कहा गया कि यूएस अटॉर्नी कार्यालय ने किसी भी अधिकारी के खिलाफ ऐसा सबूत नहीं पाया है जिससे अपराध करने की पुष्टि होती हो।

राष्ट्रपति जो बाइडन की चुनाव में जीत को प्रमाणित करने से रोकने के लिए तत्कालिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों की भीड़ ने कैपिटल पर धावा बोला था। छह जनवरी को हुई इस घटना में 600 से अधिक लोग आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई थी और पुलिस के एक अधिकारी ने बाद में दम तोड़ दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात