लाइव न्यूज़ :

भारत के कानूनी प्रावधानों की समीक्षा पूरी करने तक वहां टीके नहीं भेज सकते: अमेरिका

By भाषा | Updated: July 14, 2021 09:14 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 14 जुलाई अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि भारत सरकार से हरी झंडी मिलते ही वह कोविड-19 रोधी टीके भेजने को तैयार है। भारत ने अमेरिका से कहा है कि उसे टीके दान में लेने के कानूनी प्रावधानों की समीक्षा करने के लिए थोड़ा और समय चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘‘ हम भारत सरकार से हरी झंडी मिलते ही उन टीकों को शीघ्रता से वहां भेजने को तैयार हैं।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने भारत सहित दुनिया भर के कई देशों के साथ अपने घरेलू भंडार से कोविड-19 रोधी टीकों की आठ करोड़ खुराक साझा करने की घोषणा की है। हाल के सप्ताह में अमेरिका ने पाकिस्तान, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश सहित दुनिया भर में टीके भेजे हैं। हालांकि भारत सरकार ने इस तरह के आपातकालीन आयात के लिए आवश्यक कानूनी बाधाओं को अभी दूर नहीं किया है, इसलिए अभी तक टीके भारत नहीं भेजे गए हैं। ’’

प्राइस ने कहा, ‘‘ हमारे द्वारा उनको टीके भेजने से पहले, प्रत्येक देश को परिचालन, नियामक तथा कानूनी प्रक्रियाओं की अपनी घरेलू औपचारिकताओं को पूरा करना होगा, जो प्रत्येक देश के लिए विशिष्ट हैं। अभी, भारत ने कहा है कि उसे टीके दान में लेने के लिए कानूनी प्रावधानों की समीक्षा करने के लिए थोड़ा और समय चाहिए। भारत के कानूनी प्रक्रिया पूरी करते ही हम शीघ्रता से टीके भारत भेज देंगे। हम भारत सरकार की ‘कोवैक्स’ के साथ हुई चर्चा के आधार पर यह बता रहे हैं, जो टीकों को वहां भेजने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बना रहा है।’’

संयुक्त राष्ट्र की ‘कोवैक्स’ पहल का लक्ष्य टीकों का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मोटे तौर पर इस क्षेत्र में, पूरे दक्षिण एशिया में, हम अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका को लाखों टीके दान कर रहे हैं। दुनिया भर में अब तक लगभग चार करोड़ खुराकों की आपूर्ति की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला