लाइव न्यूज़ :

'भारत को उकसाने की कोशिश नहीं...हम बस', कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अब कही ये बात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 19, 2023 21:08 IST

कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि कनाडा यह कहकर भारत को उकसाने की कोशिश नहीं कर रहा है। ट्रूडो ने कहा कि कनाडा अपनी धरती धरती पर हुई हत्या पर जवाब चाहता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ाखालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़ा है मामला कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडूो फिर दिया बयान

नई दिल्ली: खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से भारत के "संभावित" संबंध के आरोपों का हवाला देकर एक भारतीय अधिकारी को कनाडा से निष्कासित करने और कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडूो के भारत पर दिए बयान के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर पर तनाव इस समय चरम पर है। भारत ने भी कनाडा के फैसले के कुछ ही घंटे बाद एक कनाडाई राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश जारी कर दिया। 

अब कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि कनाडा यह कहकर भारत को उकसाने की कोशिश नहीं कर रहा है कि उसके एजेंट एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या से जुड़े थे। लेकिन कनाडा चाहता है कि भारत इस मुद्दे को ठीक से समझे। जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कनाडा अपनी धरती धरती पर हुई हत्या पर जवाब चाहता है। 

बता दें कि  खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय एजेंसियों के शामिल होने की बात कही थी। हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक सिख सांस्कृतिक केंद्र के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रतिबंधित भारतीय अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़ा निज्जर जालंधर के भारसिंह पुरा गांव का रहने वाला था और 1996 में कनाडा चला गया था। शुरू में  बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबंध रखने वाले  निज्जर ने खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) बनाई। वह भारतीय एजेंसियों के लिए मोस्ट वांटेड था। 

इस मामले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव से दुनिया के अन्य देश भी चिंतित हैं। अमेरिका ने कहा है कि वह खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोपों से बहुत चिंतित है। भारत ने मंगलवार को ट्रूडो के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें बेतुका और प्रेरित बताया।

टॅग्स :जस्टिन ट्रूडोकनाडाभारतअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा