लाइव न्यूज़ :

भारी विरोध के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनके परिवार ने घर छोड़ा, गुप्त स्थान गए: रिपोर्ट

By विशाल कुमार | Updated: January 30, 2022 11:08 IST

सीमा पार से आने वाले ट्रक चालकों ने वैक्सीन अनिवार्यता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया था जो कि ट्रूडो सरकार की कोरोना वायरस को लेकर लागू किए गए नियमों के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन में तब्दील हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनके परिवार ने देश की राजधानी में अपना घर छोड़ दिया है। शनिवार को हजारों की संख्या में ट्रक चालक और अन्य प्रदर्शनकारी राजधारी में घुस आए।

ओटावा: कोविड-19 वैक्सीन को अनिवार्य बनाने के फैसले का बड़े पैमाने पर विरोध का सामना करने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनके परिवार ने देश की राजधानी में अपना घर छोड़ दिया है और एक गुप्त स्थान पर चले गए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों ने शनिवार को कहा।

सीमा पार से आने वाले ट्रक चालकों ने वैक्सीन अनिवार्यता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया था जो कि ट्रूडो सरकार की कोरोना वायरस को लेकर लागू किए गए नियमों के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन में तब्दील हो गया है।

शनिवार को हजारों की संख्या में ट्रक चालक और अन्य प्रदर्शनकारी राजधानी में घुस आए और कोविड-19 वैक्सीन की अनिवार्यता के साथ अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिबंधों को खत्म करने की मांग करने लगे।

द ग्लोब एंड मेल अखबार के अनुसार, लोगों में बच्चे, बुजुर्ग और विकलांग थे। कुछ ने ट्रूडो के खिलाफ आक्रामक और अश्लीलता से भरे नारे लिखे और संकेत बनाए थे।

कुछ प्रदर्शनकारियों को प्रमुख युद्ध स्मारक पर नाचते हुए देखा गया, जिसकी कनाडा के शीर्ष सैनिक जनरल वेन आइरे और कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने निंदा की।

कड़ाके की ठंड की चेतावनी के बावजूद सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के संसदीय परिसर में घुस जाने के बाद संभावित हिंसा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने कहा कि दिन के अंत तक करीब 10,000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्टों का कहना है कि शनिवार शाम तक पुलिस के पास भीड़ की संख्या का आधिकारिक अनुमान नहीं था।

शुक्रवार को ट्रूडो ने भीड़ के हिंसक होने पर चिंता जाहिर की थी लेकिन कहा था कि यह ट्रक चालकों के एक छोटे और अराजक समूह का विरोध है जो कि कनाडाई लोगों के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

टॅग्स :जस्टिन ट्रूडोकनाडाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल