लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में हो रहे नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनों में एकजुटता दिखाने के लिए घुटने पर बैठे कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By अनुराग आनंद | Updated: June 6, 2020 15:34 IST

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने घुटने पर बैठकर जस्टिन ट्रूडो नस्लवाद के खिलाफ आंदोलन कर रहे लोगों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम जस्टिन ट्रूडो संसद के सामने हो रहे प्रदर्शन स्थल के पास शुक्रवार को पहुंचे थे।कनाडा में पुलिस ने कथित हमले के बाद एक महिला नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

नई दिल्ली: अमेरिका में हो रहे नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनों ने दुनिया भर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस आंदोलन को दुनिया के अलग-अलग देशों से समर्थन भी मिल रहा है। अब खबर है कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो नस्लवाद व पुलिस बर्बरता का विरोध कर रहे अमेरिकियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कनाडा में संसद के सामने हो रहे प्रदर्शन स्थल के पास शुक्रवार को पहुंचे और एक घुटने पर बैठ गए। 

द गार्डियन के मुताबिक, कनाडा के पीएम ने घुटने पर बैठकर आंदोलन कर रहे लोगों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई। पीएम के आंदोलन को समर्थन देने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही कनाडा में पुलिस ने कथित हमले के बाद एक महिला नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भी कनाडा पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम ने यह कदम काफी सही समय पर उठाया है। 

अमेरिका में ‘जॉर्ज फ्लॉयड’ की पुलिस हिरासत में हत्या के बाद शुरू हुआ आंदोलन-

अमेरिका मे बीती 25 मई को एक 46 साल के अश्वेत नागरिक ‘जॉर्ज फ्लॉयड’ की पुलिस ने हिरासत में लेने के दौरान मौत हो गयी। एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने जॉर्ज की गर्दन अपने घुटनों से इस तरह दबाई कि उनका दम घुट गया।

इस एक घटना ने पूरे अमेरिका मे जो तूफान खड़ा किया है वह देखने लायक है। नस्लभेदी हिंसा के खिलाफ श्वेत अश्वेत सभी मिलकर सड़कों पर उतार आए हैं। ये प्रदर्शन इतने बड़े पैमाने पर फैल गए हैं कि खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तक को बंकर में छुपना पड़ा।

अमेरिकी नागरिक लगभग एक हफ्ते से कोरोना के खतरे को नजरंदाज करके प्रदर्शन कर रहे हैं और न्‍याय की मांग कर रहे हैं। दोषी पुलिसकर्मियों को सजा देने की मांग पर कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी हुए। 

टॅग्स :जस्टिन ट्रूडोअमेरिकाकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा