लाइव न्यूज़ :

कनाडा में पीएम जस्टिन ट्रूडो ने उठाया बड़ा कदम, सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच 50 साल में पहली बार लगा आपातकाल

By विनीत कुमार | Updated: February 15, 2022 07:25 IST

कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आपातकाल लगाने की घोषणा कर दी है। पिछले कई दिनों से कनाडा में ट्रक चालकों के प्रदर्शन और सरकार द्वारा लगाए गए कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ कनाडा में प्रदर्शन हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने देश में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच आपातकाल का ऐलान किया।कनाडा की सरकार ने पिछले 50 सालों में पहली बार आपातकाल की घोषणा की हैअमेरिका-कनाडा सीमा पर बना सबसे व्यस्त पुल भी खोल दिया गया, इससे दोनों देशों के बीच 25% व्यापार होता है।

ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने जारी विरोध प्रदर्शन और हाल में हुए ट्रक मार्च के बाद इमरजेंसी एक्ट को लागू कर दिया है। कनाडा की सरकार ने 50 सालों में पहली बार आपातकाल की घोषणा की है। इसके बाद देश में ट्रक चालकों के भारी प्रदर्शन और कनाडा में कोविड प्रतिबंधों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को रोकने के लिए सरकार को और शक्तियां मिल जाएंगी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सोमवार को (स्थानीय समय के अनुसार) पार्लियामेंट हिल पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रूडो ने कहा, 'अब ये साफ है कि कानून को प्रभावी तरीके से लागू कराने की क्षमता के सामने गंभीर चुनौतियां हैं।' 

इमरजेंसी एक्ट को कनाडा में 1980 के दशक में वार मेजर्स एक्ट के बदले लाया गया था। यह एक्ट जन कल्याण (प्राकृतिक आपदाएं, बीमारी का प्रकोप), सार्वजनिक व्यवस्था (नागरिक अशांति), अंतरराष्ट्रीय आपात स्थिति या युद्ध आपात स्थिति जैसे आपातकालीन हालात से सरकार को निपटने के लिए कई विशेष अधिकार देता है।

अमेरिका-कनाडा सीमा पर बना पुल फिर से खुला

इससे पहले अमेरिका-कनाडा सीमा पर बना, सबसे व्यस्त पुल तकरीबन एक सप्ताह तक बंद रहने के बाद रविवार देर रात फिर से खुल गया। कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन के कारण यह पुल बंद कर दिया गया था। 

पुलिस ने शनिवार को प्रदर्शनकारियों को अपने पिकअप ट्रकों और कारों को हटाने के लिए मना लिया था जिसके बाद केवल कुछ प्रदर्शनकारी ही वहां मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने पुल को अवरुद्ध करने के लिए वहां ट्रकों और कारों को खड़ा कर दिया था। इस पुल के जरिए अमेरिका और कनाडा के बीच करीब 25 प्रतिशत व्यापार होता है।

विंडसर, ओंटारिया में पुलिस ने पहले कहा था कि कनाडा के कई ऑटोमोटिव संयंत्रों को अमेरिका के डेट्रॉइट शहर से जोड़ने वाले पुल के समीप दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया, सात वाहनों को हटाया गया तथा पांच वाहन जब्त किए गए।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कनाडाजस्टिन ट्रूडो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा