लाइव न्यूज़ :

कनाडा: करीब एक महीने चला ट्रक चालकों का विरोध प्रदर्शन समाप्त, राजधानी को पुलिस ने खाली कराया

By विशाल कुमार | Updated: February 21, 2022 07:41 IST

पहले यह विरोध प्रदर्शन सीमा पार के ट्रक चालकों के लिए अनिवार्य टीकाकरण के आदेश के खिलाफ था। लेकिन बाद में यह कोविड प्रतिबंधों और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विरोध पर केंद्रित हो गया था। इस विरोध प्रदर्शन के कारण प्रधानमंत्री ट्रूडो को अपना आवास छोड़कर परिवार के साथ गुप्त स्थान पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देदो दिन दंगा रोधी पुलिस ट्रक चालकों के नेतृत्व वाले प्रदर्शनकारियों को हटाने में लगी थी।ओटावा में जुटे सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिसकर्मियों ने खदेड़ दिया है और ट्रकों के लगातार बज रहे हॉर्न अब शांत हो चुके हैं।यह विरोध प्रदर्शन कोविड प्रतिबंधों और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विरोध पर केंद्रित हो गया था।

ओटावा: कोविड-19 से जुड़ी स्वास्थ्य नीतियों का करीब एक महीने तक विरोध करने वाले ट्रक चालकों व अन्य से कनाडा की राजधानी ओटावा की सड़कों को पूरी तरह से खाली करा लिया गया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण अमेरिका-कनाडा सीमा की कुछ चौकियों समेत राजधानी के प्रमुख हिस्सों को भी हफ्तों तक बंद करना पड़ा था। 

पहले यह विरोध प्रदर्शन सीमा पार के ट्रक चालकों के लिए अनिवार्य टीकाकरण के आदेश के खिलाफ था। लेकिन बाद में यह कोविड प्रतिबंधों और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विरोध पर केंद्रित हो गया था। इस विरोध प्रदर्शन के कारण प्रधानमंत्री ट्रूडो को अपना आवास छोड़कर परिवार के साथ गुप्त स्थान पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

बीते शनिवार और रविवार को पूरे दिन दंगा रोधी पुलिस ट्रक चालकों के नेतृत्व वाले प्रदर्शनकारियों को हटाने में लगी थी। जिसके बाद कनाडा में संसद के आसपास के सभी इलाकों में अब स्थिति नियंत्रण में हैं। ओटावा में जुटे सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिसकर्मियों ने खदेड़ दिया है और ट्रकों के लगातार बज रहे हॉर्न अब शांत हो चुके हैं।

शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए घुसी पुलिस ने अब तक आंदोलन के नेताओं सहित कुल 191 लोगों को गिरफ्तार किया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इस बीच ज्यादातर विश्लेषकों को संदेह है कि यह विरोध प्रदर्शन कनाडा की राजनीति पर कोई ऐतिहासिक असर छोड़ेगा, लेकिन इसने कनाडा के दो प्रमुख दलों को झकझोर कर रख दिया है।

टोरंटो विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर नेल्सन वाइसमैन ने कहा, ‘‘विरोध ने उदारवादियों और रूढ़िवादियों दोनों की साख को नुकसान पहुंचाया है।’’ प्रदर्शनकारियों को राजधानी में हफ्तों तक अराजकता फैलाने की अनुमति देने के लिहाज से ट्रूडो का उदारवादी रवैया लोगों को खराब लग रहा है। 

मॉन्ट्रियल में मैकगिल विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डैनियल बेलैंड ने कहा, ‘‘दक्षिण पंथियों को सावधान रहना होगा कि वे अधिक उदार मतदाताओं को अलग-थलग न करें, जो आमतौर पर प्रदर्शनकारियों या दक्षिणपंथी लोकप्रियतावाद के प्रति सहानुभूति नहीं रखते हैं।’’

टॅग्स :कनाडाजस्टिन ट्रूडोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल