लाइव न्यूज़ :

कनाडा: सरे में मंदिर के अध्यक्ष के घर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 14 राउंड फायरिंग से दहला इलाका

By अंजली चौहान | Updated: December 29, 2023 09:57 IST

सरे में लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार के घर पर 14 राउंड गोलीबारी की गई।

Open in App

सरे: कनाडा में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाए जाने के कई मामले इस साल सामने आ चुके हैं, लेकिन इस बार मंदिर के अध्यक्ष को निशाना बनाया गया है। सरे स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार के घर पर अज्ञात हमलावरों ने 14 राउंड फायरिंग की है जिसके बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया।

पुलिस के मुताबिक,14 राउंड फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है लेकिन घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।  जानकारी के अनुसार, घटना 27 दिसंबर की सुबह की है जब गोलीबारी की घटना हुई।

घटना का सरे पुलिस ने संज्ञान लिया और बयान जारी किया। पुलिस के बयान में कहा गया, आरसीएमपी ने 80 एवेन्यू के 14900 ब्लॉक में एक आवास पर गोलीबारी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

बयान में कहा गया है कि सरे आरसीएमपी जनरल इन्वेस्टिगेशन यूनिट के पास जांच का संचालन है। अधिकारी अभी भी इस घटना के मकसद को निर्धारित करने के लिए काम कर रहे हैं।

पुलिस ने डैश कैम फुटेज सहित अधिक जानकारी वाले किसी भी व्यक्ति से संपर्क करने के लिए कहा और नंबर प्रदान किया। 

कनाडा में हुई ये घटना उन सभी घटनाओं से मेल खाती है जिसमें हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया है। कनाडा स्थित खालिस्तानी समर्थकों द्वारा हिंदू मंदिरों पर हमले की घटना कई बार सामने आई है। इन घटनाओं में उस समय तेजी आई जब सरे में ही खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई।

इस घटना को लेकर कनाडा पीएम ने भारत सरकार पर हत्या को लेकर साजिश रचने का आरोप लगाया। हालांकि, भारत सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। हाल की घटनाओं में सरे में लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ और ब्रैम्पटन और ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में मंदिरों पर भारत विरोधी भित्तिचित्रों का छिड़काव शामिल है। 

टॅग्स :कनाडाTempleजस्टिन ट्रूडोभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल